लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान योजना गरीबों के लिए नहीं, निजी बीमा कंपनियों एवं अस्पतालों के लिए संजीवनी है: जयराम रमेश

By भाषा | Updated: March 16, 2019 18:13 IST

आयुष्मान योजना का लाभ साल 2011 की जनगणना में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को देने की बात कही गई है...

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने कहा कि आयुष्मान भारत में सिर्फ अस्तपताल के भीतर के खर्च शामिल हैं।जयराम रमेश ने आरोप लगाया, ''यह स्वास्थ्य बीमा है, स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं है।यह पूरा खेल निजी अस्पतालों और निजी कंपनियों के लिए है।

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी ''आयुष्मान भारत'' योजना को निजी बीमा कंपनियों एवं निजी अस्पतालों के लिए संजीवनी बताया और आरोप लगाया कि इससे देश की जनता को कोई स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं मिल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देश में जन स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाया जाएगा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का निजीकरण रोका जाएगा। 

जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, "आयुष्मान भारत में 1100 रुपये के प्रीमियम पर पांच लाख रुपये तक के उपचार की बात कही गयी है। लेकिन यह बेबुनियाद है, झूठ है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने पाया है कि 1100 रुपये पर सिर्फ 50 हजार रुपये तक का इलाज हो सकता है।'' उन्होंने दावा किया, ''प्रधानमंत्री ने पांच लाख रुपये तक के इलाज का ख्वाब दिखाया लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार जो खर्च कर रही है उससे सिर्फ 50 हजार रुपये तक का इलाज हो पाएगा।'' 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत में सिर्फ अस्तपताल के भीतर के खर्च शामिल हैं, लेकिन अधिकतर खर्च दवाई तथा अस्पताल से बाहर दूसरी चीजों का खर्च होता है। उन्होंने दावा किया, ''आज भारत दुनिया की मधुमेह की राजधानी हो गया है। उच्च रक्तचाप के सबसे ज्यादा मरीज भारत में हैं। लेकिन आयुष्मान भारत में इन दोनों बीमारियों के इलाज का प्रावधान बिल्कुल नहीं है।'' जयराम रमेश ने आरोप लगाया, ''यह स्वास्थ्य बीमा है, स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं है। यह पूरा खेल निजी अस्पतालों और निजी कंपनियों के लिए है। देश की जनता के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा आयुष्मान भारत है।'' 

उन्होंने कहा, ''आयुष्मान भारत निजी बीमा कंपनियों और निजी अस्पतालों के लिए संजीवनी है। इससे स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं होने वाली है। कुछ लोग इसे मोदी केयर कह रहे हैं लेकिन यह तो निजी कंपनियों के केयर वाली व्यवस्था है।'' जयराम रमेश ने कहा, ''राहुल गांधी जी ने कहा है कि स्वस्थ्य सेवा के अधिकार को लेकर कानून बनायेंगे। जनादेश मिलने के बाद कांग्रेस जन स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार का दर्जा देगी और स्वास्थ्य के निजीकरण को बंद करेगी।''

टॅग्स :कांग्रेसजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत