तबीयत बिगड़ने पर जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Published: May 12, 2021 11:55 PM2021-05-12T23:55:19+5:302021-05-12T23:55:19+5:30

Jailed Dera chief Gurmeet Ram Rahim was admitted to Rohtak hospital after his health deteriorated. | तबीयत बिगड़ने पर जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया

तबीयत बिगड़ने पर जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया

चंडीगढ़, 12 मई जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रक्तचाप संबंधी समस्या होने के चलते कारावास के डॉक्टरों की सलाह के बाद बुधवार को रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 53 वर्षीय गुरमीत को सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि गुरमीत द्वारा रक्तचाप संबंधी परेशानी की शिकायत के बाद जेल के डॉक्टरों ने उसकी जांच की, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रोहतक के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

दो महिलाओं के साथ बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद वर्ष 2017 से ही गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गुरमीत को अलग वार्ड में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jailed Dera chief Gurmeet Ram Rahim was admitted to Rohtak hospital after his health deteriorated.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे