लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नारे होंगे ‘जय महाकाली’, ‘जय श्री राम’: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: June 4, 2019 04:09 IST

Open in App

भाजपा ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में उसके नारे ‘‘जय श्री राम’’ और ‘‘जय महा काली’’ होंगे और पार्टी तब तक राज्य में प्रचार करेगी जब तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देती।

भाजपा के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य में लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी की शानदार जीत के बाद पहले दौरे में पत्रकारों से कहा, ‘‘बंगाल में हमारे नारे ‘जय श्री राम’ और ‘जय महाकाली’ होंगे। बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए।’’

भाजपा ने राज्य के लिए अपने नारों की सूची में ‘‘जय महा काली’’ ऐसे समय में शामिल किया है जब टीएमसी ने भाजपा पर बाहरी लोगों की पार्टी होने का आरोप लगाया जो बंगाल की संस्कृति नहीं समझते। विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में भाजपा का प्रचार तब तक अधूरा रहेगा जब तक टीएमसी सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती और भगवा पार्टी के नेतृत्व में नयी सरकार नहीं बन जाती। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत