JAC Board 12th Result 2018: 3 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार, कल आएंगे झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक 

By धीरज पाल | Published: June 6, 2018 08:43 PM2018-06-06T20:43:03+5:302018-06-06T20:43:03+5:30

JAC Board 12th Science and Commerce Result 2018: इस साल आयोजित होने वाले झारखंड एकेडमी काउंसिल, जेएसी रांची (Jharkhand Academic Council) बोर्ड के12वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 3 लाख से अधिक छात्र शामिल थे। झारखंड बोर्ड कल यानी 7 जून को 12वीं के नतीजे जारी करेगा। jharresults.nic.in, jac.nic.in बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है। यहां से छात्र आसानी से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। 

JAC.nic.in 12th Result 2018: JAC Intermediate Result 2018, Jharkhand Board class 12th Result 2018 tomorrow on jharresults.nic.in | JAC Board 12th Result 2018: 3 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार, कल आएंगे झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक 

JAC 12th Result 2018 | Jac.nic.in | Jharresults.nic.in | Jharkhand Board Class 12th Inter Result 2018

रांची, 6 जून: झारखंड एकेडमी काउंसिल (JAC) बोर्ड झारखंड राज्य का एक स्कूली बोर्ड है जो प्रत्येक साल मार्च से अप्रैल महीने में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन कराता है। जेएसी बोर्ड को जेएसी, रांची बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड बोर्ड का कार्यालय रांची में स्थित है। झारखंड एकेडमी काउंसिल बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं समाप्त हो गई है और झारखंड बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट (JAC Results 2018 / Jharkhand Board Results 2018) कल यानी 7 जून को जारी करेगा। यह रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  jac.nic.in पर उपलब्ध होगा। जहां से छात्र अपने रिजल्ट (JAC 12th Results 2018 / JAC Intermediate Results 2018) देख सकते हैं। 

साइंस और कॉमर्स के नतीजे (JAC Class 12 Science and Commerce Result 2018) एक साथ होंगे घोषित 

गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं (JAC +2) के साइंस और कॉमर्स की परीक्षा एक साथ आयोजिति कराया था। बता दें कि बोर्ड इस साल साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ 7 जून को दोपहर में जारी किया जा सकता है। इससे पहले खबरें कि झारखंड बोर्ड 7 जून को नहीं बल्कि आज जारी किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 

3 लाख से अधिक छात्र 12वीं में थे शामिल

साल 2017-2018 के एकेडमी सेशन में झारखंड बोर्ड परीक्षा 2018 में कुल लगभग 7 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल थे। 10वीं में लगभग 4 लाख और 12वीं में 3 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 मई को जारी किए गए थे। साल 2017 में 52.36% छात्र साइंस, 60.09%  कॉमर्स और  71.95% आर्ट्स में छात्र पास हुए थे।   

इन स्टेप्स से देखें JAC 12th Results 2018

स्टेप्स 1. गूगल पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in, jac.nic.in  पर विजिट करें। 
स्टेप्स 2. बोर्ड के होमपेज पर  JAC Class 12 (Science and Commerce) Result 2018 / JAC Intermediate Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप्स 3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जैसे नाम व रोलनंबर या जन्मतिथि भरें। 
स्टेप्स 4. इसके बाद JAC Results 2018 - JAC Class 12 Science and Commerce Result 2018 का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। 
स्टेप्स 5. इसे सेव करें या डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउल ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।  

English summary :
JAC 12th Results 2018: Jharkhand Academic Council is likely to announce the JAC Result 2018 / Jharkhand Board Result 2018 such as JAC 12th Result 2018 also known as JAC Intermediate Result 2018 / Jharkhand Class 12th Intermediate Results 2018 tomorrow on June 7, 2018 on jac.nic.in and jharresults.nic.in.

Students who all appeared for class 12th examination through Jharkhand Board can have a sign of relief and plan for their future soon as the board will be announcing the JAC 12th Science, Commerce, Arts Results 2018 on 7th June 2018 on board official websites jac.nic.in and jharresults.nic.in.


Web Title: JAC.nic.in 12th Result 2018: JAC Intermediate Result 2018, Jharkhand Board class 12th Result 2018 tomorrow on jharresults.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे