JAC Board 12th a Arts Result 2018: जानिए आज कितने बजे जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का नतीजा, यहां करें क्लिक 

By धीरज पाल | Published: June 27, 2018 07:46 AM2018-06-27T07:46:03+5:302018-06-27T07:46:03+5:30

Jharkhand Board (JAC) 12th Arts Result 2018:झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस साल 12वीं में लगभग 3.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।  बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करवाई थी। छात्र रिजल्ट  jharresults.nic.in, jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

JAC Board 12th Arts Result 2018: Jharkhand Board 12th Arts Class Result 2018 declare today on Jharresults.nic.in | JAC Board 12th a Arts Result 2018: जानिए आज कितने बजे जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का नतीजा, यहां करें क्लिक 

JAC Board 12th Arts Result 2018| Jharkhand Board Intermediate Arts Results 2018|Jharresults.nic.in

रांची, 27 जून: लगभग दो महीने से अधिक इंतजार के बाद झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के छात्रों इंतजार आज खत्म हो जाएगा।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 27 जून को बोर्ड की 12वीं कक्षा आर्ट्स के रिजल्ट जारी करने वाला है। ताजा खबरों की मानें तो रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर विजिट कर नतीजे देख सकते हैं।  

SMS द्वारा प्राप्त करें झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें RESULTJAC12ROLL NO लिखें और 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ देऱ इंतजार करें। इसके बाद रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। 

इन आसान तरीके से चेक करें 12वीं आर्ट्स के परिणाम 

1- सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर जाएं। 
2- इसके बाद झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2018 ( Jharkhand Board Class 12/ Intermediate Arts Results 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें।
3- नाम, रोलनंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और कैप्चा कोड भरना कतई न भूलें। 
4- झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2018  आपके स्क्रीन पर दिखेगा। 
5- इस डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें। 

झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस साल 12वीं में लगभग 3.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।  बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करवाई थी। 

जारी हो चुके हैं 12वीं साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट 

इस साल आयोजित झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 7 जून को जारी हुआ था। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 3 लाख छात्र शामिल थे। वहीं, बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 12 जून को घोषित किया था। जिसमें कुल 61.79 % लड़के और 57.29 % लड़कियां पास हुई थी। 

English summary :
JAC Jharkhand Board class 12th Results 2018: Jharkhand Academic Council (JAC) will announce the Jharkhand Board class 12th Result 2018 also known as JAC Intermediate Result 2018 tomorrow at it's official website Jharresults.nic.in. Students who gave their class 12th Arts Exam through JAC Jharkhand Board 2018 can view their JAC Intermediate Arts Result 2018 today.


Web Title: JAC Board 12th Arts Result 2018: Jharkhand Board 12th Arts Class Result 2018 declare today on Jharresults.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे