"नीतीश कुमार की फितरत रही है सहयोगियों को धोखा देना", भाजपा ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Published: May 18, 2023 05:26 PM2023-05-18T17:26:39+5:302023-05-18T17:26:39+5:30

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी का खाता तक नहीं खुलने वाला है। 

"It is the nature of Nitish Kumar to deceive his allies", BJP targeted Nitish Kumar | "नीतीश कुमार की फितरत रही है सहयोगियों को धोखा देना", भाजपा ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

"नीतीश कुमार की फितरत रही है सहयोगियों को धोखा देना", भाजपा ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Highlightsभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी का खाता तक नहीं खुलने वाला हैउन्होंने कहा कि मैं भी जल्द ही एक लिस्ट जारी करूंगा, जिसमें ये जानकारी होगी कि कितने जगह जदयू के लोग शराब माफिया से जुड़े हैं

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जदयू के पूर्व नेता कन्हैया सिंह समेत कई नेताओं ने आरसीपी सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी का खाता तक नहीं खुलने वाला है। 

उन्होंने कहा कि मैं भी जल्द ही एक लिस्ट जारी करूंगा, जिसमें ये जानकारी होगी कि कितने जगह जदयू के लोग शराब माफिया से जुड़े हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि कल तक नीतीश कुमार जिस लव-कुश समीकरण की राजनीति करते थे। आज लव-कुश समाज पूरी तरह से हमारे साथ हैं। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि आरसीपी सिंह ने जदयू को सींचा है। नीतीश कुमार की सरकार ने कुछ अच्छा काम किया तो उसका श्रेय आरसीपी सिंह का है। नीतीश कुमार की फितरत है, सहयोगियों को धोखा देने का और उसी तरह नीतीश ने आरसीपी सिंह को भी धोखा दिया है। नीतीश कुमार से जॉर्ज फर्नांडिस सहित कई नेताओ को धोखा दिया था। नीतीश कुमार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज लव कुश दोनो भाजपा में है और मंडल और कमंडल भी भाजप में है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि जदयू और नीतीश कुमार के पास कोई वफादार आदमी नही रह गया है। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था नीतीश कुमार के अंतड़ी में दांत है। अब आरसीपी सिंह के साथ मिल कर उनके दांत का ईलाज इलाज किया जायेगा। 

वहीं, आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जदयू अब है कहां? जदयू तो खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। अब भाजपा का जदयू से तो कोई चुनौती ही नहीं है क्योंकि जदयू अब समाप्त हो चुकी है। आरसीपी ने कहा नीतीश का काम सिर्फ सभी राज्यों में घूमना है। जनता की सेवा करना नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हम पहले भी कहते थे आज भी कह रहे हैं कि सीएम नीतीश हमेशा से पीएम मेटेरियल रहे हैं। ’पी’ मतलब पलटी ’एम’ मतलब मार। जदयू डूबता हुआ जहाज है, जो अब पूरी तरह से डूब चुका है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ पर्यटक मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। नीतीश लाख कोशिश कर लें, लेकिन वे प्रधानमंत्री कभी नहीं बन पाएंगे।

Web Title: "It is the nature of Nitish Kumar to deceive his allies", BJP targeted Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे