लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीशों के बारे में गलत धारणाओं को समाप्त करना जरूरी: प्रधान न्यायाधीश

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों के मन में बैठी इस गलत धारणा को मिटाने की जरूरत है कि न्यायाधीशों का जीवन बहुत आसान होता है।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा कि न्यायाधीश बनने में जाहिर तौर पर सबसे बड़ा त्याग आर्थिक रूप से होता है लेकिन इस तरह का फैसला लेने में जनता की सेवा की भावना होती है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण यहां शीर्ष अदालत के न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन केी विदाई के लिए उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों के लिए समाज के साथ जुड़े रहना जरूरी है और उन्हें पूरी तरह अलग-थलग नहीं होना चाहिए।

हालांकि उन्होंने कहा कि इस तथ्य को खारिज नहीं किया जा सकता कि जब ‘‘हम न्यायाधीश बन जाते हैं तो समाज के साथ हमारी भागीदारी में बहुत बदलाव आ जाता है।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हर दिन लोगों के मन में यह गलत धारणा आती है कि न्यायाधीश बड़े बंगलों में रहते हैं, केवल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक काम करते हैं और छुट्टियों का आनंद उठाते हैं। यह बात झूठ है। एक सप्ताह में 100 से अधिक मामलों के लिए तैयारी करना, दलीलों पर सुनवाई करना तथा प्रशासनिक जिम्मेदारियों से भी निपटना आसान नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए न्यायाधीशों का जीवन आसान रहने के बारे में झूठी बातें सहना मुश्किल होता है। हम अपना बचाव नहीं कर सकते। बार की जिम्मेदारी है कि इन गलत बातों को खारिज करे तथा लोगों को सीमित संसाधनों के साथ न्यायाधीशों द्वारा किये जाने वाले कामों के बारे में बताए।’’

न्यायमूर्ति नरीमन ने कहा कि वह मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब जब मैं सुबह छह बजे जागूंगा तो फाइलें मेरा इंतजार नहीं कर रही होंगी। मैं अब भी पहले की तरह ही जागूंगा लेकिन आम नागरिकों की तरह जीवन जीऊंगा।’’

न्यायमूर्ति नरीमन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वह बार में थे तो उन्हें पीठ में रहने के बारे में एहसास नहीं था। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश होना वकील होने से ज्यादा कठिन है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको बहुत पढ़ना होता है। मैंने फैसले लिखने का आनंद उठाया और अंत में सब कुछ ठीक रहा।’’

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि न्यायमूर्ति नरीमन उत्कृष्ट विधिवेत्ता हैं, संविधान कानून, वाणिज्यिक तथा कर कानूनों के विशेषज्ञ हैं और धार्मिक विद्वान भी हैं।

उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति नरीमन शीर्ष अदालत के अब तक रहे सबसे अच्छे न्यायाधीशों में से एक हैं।

एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं उनकी सेवानिवृत्ति के कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा हूं लेकिन यह हमारा नुकसान भी है कि हम आज एक प्रतिभाशाली न्यायाधीश को खो रहे हैं। वकील के रूप में न्यायमूर्ति नरीमन का एक दिन का वेतन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सात साल में उनकी आय से ज्यादा है। उन्होंने यह त्याग किया।’’

विकास सिंह ने कॉलेजियम से अनुरोध किया कि न्यायमूर्ति नरीमन जिन न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति देना चाहते थे, उनका नामों को मंजूरी देना ही उनके प्रति सही सम्मान होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधान न्यायाधीश रमण से अनुरोध करता हूं कि महिला न्यायाधीशों के लिये भी कोटा शुरू किया जाए क्योंकि शीर्ष अदालत में न्यायालय महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति का यही तरीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड