लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष से बॉर्डर की निगरानी के लिए इसरो लॉन्च करेगा 3 सर्विलांस सैटलाइट, जानें पूरी डिटेल्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 09:08 IST

इसरो ने इससे पहले रीसैट-2बी और ईएमआईसैट लॉन्च किया था। उस दौरान चंद्रयान-2 मिशन के कारण ऑपरेशनल सैटलाइट की लॉन्चिंग में इतना समय लगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा दो अन्य सैटलाइट को दिसबंर महीने में लॉन्च किया जाएगा।पीएसएलवी तीन प्राइमरी सैटलाइट, दो दर्जन विदेशी नैनो और माइक्रो सैटलाइट भी लेकर जाएगा।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) नवबंर और दिसंबर में 3 अर्थ ऑब्जर्वेशन या सर्विलांस सैटलाइट लॉन्च करने वाला है। यह सैटलाइट सीमा सुरक्षा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये अंतरिक्ष में ये सैटलाइट बॉर्डर की निगरानी करेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन में से एक सर्विलांस सैटलाइट को 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य सैटलाइट को दिसबंर महीने में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीएसएलवी तीन प्राइमरी सैटलाइट, दो दर्जन विदेशी नैनो और माइक्रो सैटलाइट भी लेकर जाएगा। इसके लिए इसरो ने तैयारी पूरी कर ली है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएसएलवी सी-47 रॉकेट को श्रीहरिकोटा से 25 नवंबर को 9 बजकर 28 मिनट पर लॉन्च किया जाना है। यह पीएसएलवी अपने साथ थर्ड जनरेशन की अर्थ इमेजिंग सैटलाइट कार्टोसेट-3 और अमेरिका के 13 कमर्शल सैटलाइट लेकर जाएगा।

बता दें कि पीएसएलवी सी 47 के बाद इसरो रीसैट-2बीआर1 और रीसैट2बीआर2 सैटलाइट लॉन्च करेगा। इन सैटेलाइट को पीएसएलवीसी48 और सी49 की मदद से दिसंबर में श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाना है। 

मालूम हो कि इसरो ने इससे पहले रीसैट-2बी और ईएमआईसैट लॉन्च किया था। उस दौरान चंद्रयान-2 मिशन के कारण ऑपरेशनल सैटलाइट की लॉन्चिंग में इतना समय लगा। इसरो के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब श्रीहरिकोटा से साल में हुए सभी सैटलाइट लॉन्च सैन्य उद्देश्य से हुए हैं।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos