इसरो की उड़ानः GSAT-6A संचार उपग्रह आज होगा लॉन्च, जानें क्या है खास?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 29, 2018 08:41 AM2018-03-29T08:41:17+5:302018-03-29T08:56:11+5:30

आंध्र प्रदेश में श्रीहरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर से आज इसरो की एक सेटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा।

isro to launch gslv f08 carrying the gsat6a communication satellite from satish dhawan space centre | इसरो की उड़ानः GSAT-6A संचार उपग्रह आज होगा लॉन्च, जानें क्या है खास?

Indian Space Research Organisation, ISRO to launch the GSAT-6A, communication satellite

श्रीहरि कोटा (29 मार्च):  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपनी एक और उड़ान भरने वाला है। इसरो आज जीएसएटी-6ए को लांच करेगा। आंध्र प्रदेश में श्रीहरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर इस सेटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। खबर के अनुसार इस सेटेलाइट को करीब शाम 4.56 बजे लांच किया जाएगा।

कहा जा रहा ये देश के लिए करीब 10 साल तक काम करने की क्षमता वाला है। वहीं,इसको जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी-एफ08) से भेजा जाएगा। इस लांच से पहले इसरो की ओर से बयान जारी किया गया था। 


जिसके मुताबिक आज (गुरुवार) प्रक्षेपित होने वाले मिशन की उल्टी गिनती मिशन तैयारी समीक्षा समिति और प्रक्षेपण अधिकार बोर्ड से मंजूरी के बाद बुधवार को दिन में एक बजकर 56 मिनट पर शुरू हुई। यह इस प्रक्षेपण यान की 12 वीं उड़ान होगी। 


जानें क्या है GSAT-6A ?

- यहा 270 करोड़ रुपए की लागत से बना है

- इसका वजन 21.40 क्विंटल है। 

- यह 17 मिनट में कक्षा में पहुंचेगा।

-  इसकी साइज 1.53X1.56X2.4 है। 


GSAT-6A की जानें क्या हैं खासियत?

आई-2के बस: इसे इसरो ने ही बनाया है। यह सैटेलाइट को 3119 वॉट पावर देता है।

एंटीना: छह मीटर व्यास वाला। सैटेलाइट में लगने वाले सामान्य एंटीना से तीन गुना चौड़ा है।

English summary :
ISRO (Indian Space Research Organisation) to launch the GSAT-6A communication satellite Today in Sriharikota Andhra Pradesh, at 4:56 pm IST


Web Title: isro to launch gslv f08 carrying the gsat6a communication satellite from satish dhawan space centre

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे