इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा- चंद्रयान-2 को लेकर हमारे दिल की धड़कनें लगभग थम सी गई थीं

By भाषा | Published: August 20, 2019 02:53 PM2019-08-20T14:53:38+5:302019-08-20T14:53:38+5:30

सिवन ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने जब ‘चंद्रयान-2’ को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की तब ‘‘हमारी धड़कनें तेज हो गई थीं।’’ इसरो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘चंद्रयान-2’ को चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।

ISRO chief K Sivan said - our heartbeats were almost halted on Chandrayaan-2. | इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा- चंद्रयान-2 को लेकर हमारे दिल की धड़कनें लगभग थम सी गई थीं

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ अभी तनाव बढ़ा है, कम नहीं हुआ है।’’ 

Highlightsउन्होंने कहा, ‘‘ करीब 30 मिनट तक ‘‘हमारे दिल की धड़कनें लगभग थम सी गई थीं।’’ सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की प्रक्रिया के दौरान स्थिति काफी अलग और तनाव भरी होगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि मंगलवार को ‘चंद्रयान-2’ को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करते समय ‘‘हमारे दिल की धड़कनें लगभग थम सी गई थीं।’’

सिवन ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने जब ‘चंद्रयान-2’ को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की तब ‘‘हमारी धड़कनें तेज हो गई थीं।’’ इसरो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘चंद्रयान-2’ को चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ करीब 30 मिनट तक ‘‘हमारे दिल की धड़कनें लगभग थम सी गई थीं।’’ ‘चंद्रयान-2’ को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने के लिए ‘लूनर ऑर्बिट इन्सर्शन’ (एलओआई) प्रक्रिया सुबह नौ बजकर दो मिनट पर सफलतापूर्वक पूरी हुई। प्रणोदन प्रणाली के जरिए इसे संपन्न किया गया।

सिवन ने कहा कि सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की प्रक्रिया के दौरान स्थिति काफी अलग और तनाव भरी होगी क्योंकि इसरो ने ऐसा पहले कभी नहीं किया है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ अभी तनाव बढ़ा है, कम नहीं हुआ है।’’ 

Web Title: ISRO chief K Sivan said - our heartbeats were almost halted on Chandrayaan-2.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे