लाइव न्यूज़ :

के. सिवनः किसान का बेटा कैसे बना भारत का 'रॉकेट मैन', ISRO चेयरमैन की जिंदगी का सफरनामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2019 12:31 IST

सिवन के सहकर्मी उन्हें कठिन काम को पूरा करने में माहिर लेकिन सादा और हंसमुख व्यक्ति बताते हैं। एक किसान परिवार में जन्में के. सिवन के भारत के 'रॉकेट मैन' बनने का सफर आसान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसिवन ने अपनी स्कूली शिक्षा तमिल मीडियम के एक सरकारी स्कूल से की। सिवन अपने परिवार के पहले ग्रेजुएट थे।सिवन ने 1982 में ही इसरो ज्वॉइन कर लिया और पीएसएलवी प्रोजेक्ट का हिस्सा बने।

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की असफलता के बाद इसरो के अध्यक्ष के. सिवन रो पड़े। इससे पहले सिवन ने रुंधे गले से घोषणा की कि लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया है और आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है। सिवन के सहकर्मी उन्हें कठिन काम को पूरा करने में माहिर लेकिन सादा और हंसमुख व्यक्ति बताते हैं। एक किसान परिवार में जन्में के. सिवन के भारत के 'रॉकेट मैन' बनने का सफर आसान नहीं है। पढ़ें उनकी जिंदगी का सफरनामा और संघर्ष की दास्तां...

- सिवन का जन्म कन्याकुमारी के तरक्कनविलई गांव में हुआ था। उनके पिता एक किसान थे। सिवन ने अपनी स्कूली शिक्षा तमिल मीडियम के एक सरकारी स्कूल से की। सिवन अपने परिवार के पहले ग्रेजुएट थे।

- 1980 में सिवन ने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बैचरल डिग्री हासिल की। उसके बाद आईआईएससी बेंगलुरु से 1982 में मास्टर्स किया।

- सिवन ने 1982 में ही इसरो ज्वॉइन कर लिया और पीएसएलवी प्रोजेक्ट का हिस्सा बने। अपने तीन दशक लंबे करियर में सिवन ने जीएसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी मार्क3 प्रोजेक्ट में काम किया और जीएसएलवी रॉकेट के निदेशक भी रहे।

- सिवन ने 2006 में आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी पूरी की। इसरो में उनके योगदान के लिए उन्हें कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

- इसरो के अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले सिवन तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई स्पेश सेंटर के निदेशक थे।

- फरवरी 2017 में भारत ने 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। सिवन ने इसमें अहम भूमिका अदा की।

- 22 जुलाई 2019 को सिवन के नेतृत्व में इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया। लेकिन 6-7 सितंबर की रात को अपने आखिरी चरण में चंद्रमा की सतह से 2 किमी दूर लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे