बारात लेकर आनंद पीरामल पहुंचे ईशा अंबानी के घर, दुल्हन के भाईयों ने ऐसे किया स्वागत
By पल्लवी कुमारी | Published: December 12, 2018 05:49 PM2018-12-12T17:49:50+5:302018-12-12T17:49:50+5:30
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज( 12 दिसबंर) को आनंद पीरामल से शादी हो रही है। आनंद महाराष्ट्र की टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे हैं।
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज( 12 दिसबंर) को आनंद पीरामल से शादी हो रही है। कुछ ही घंटों में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक ईशा अंबानी के घर आनंद पीरामल बराता लेकर पहुंच गए हैं। ईशा अंबानी के भाई आकाश और अनंत अंबानी ने दूल्हे का जबरदस्त तरीके से शादी की है।
शादी की पहली रस्म शाम सात बजे से शुरू हो जाएगी। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया फूलों से सजाया हुआ है। लोगों में दुल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर के लिए काफी इंतजार है। लेकिन उसे पहले शादी की वेन्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
तस्वीरों में आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं।
Mumbai: Visuals from outside Antilia. Akash and Anant Ambani, Anil Ambani, Aamir Khan-Kiran Rao seen at the wedding of Isha Ambani & Anand Piramal. pic.twitter.com/5JhOQj5okD
— ANI (@ANI) December 12, 2018
इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी भी हुई थी। जिसमें देश-विदेश के कई सारे लोग शामिल हुए थे। ईशा का विवाह उद्यमी पीरामल (स्वाती-अजय) परिवार के आनंद पीरामल से तय है।
आनंद महाराष्ट्र की टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे हैं। आनंद की उम्र 33 वर्ष और ईशा अंबानी 27 वर्ष की हैं। दोनों की उम्र में 6 साल का अंतर है।
बिजनेस वर्ल्ड और राजनीतिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी इस समारोह में पहुंचने वाले है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे अव्वल मानी जाने वाली इजराइल की सेक्युरिटी एजेंसी हायर की गई थी।
ईशा की प्री वेडिंग समारोह में दुनिया की सबसे फेमस पॉप स्टार बियॉन्से को उनकी टीम के 60 सदस्यों के साथ परफार्मेंस के लिए बुलाया गया था। प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान अंबानी परिवार ने 5,100 से अधिक लोगों को चार दिन लगातार दिन में तीन बार खाना भी खिलाया था।