लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार में हुआ है 'राफेल जैसा' एक और घोटाला?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 09:39 IST

साईंनाथ नाम का कोई है जो इस विषय का विशेषज्ञ है, जिसने एक किताब लिखा है. उन्होंने कहा है कि फसल बीमा घोटाला राफेल के जैसा एक बड़ा घोटाला है.

Open in App

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि केंद्र की फसल बीमा योजना 'उसी तरह का एक बड़ा घोटाला है जैसा राफेल लड़ाकू विमान सौदा है.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्सर होने वाले विदेशी दौरों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केवल भाषणों और घोषणाओं से लोगों की मदद नहीं होगी.

उन्होंने आगामी चुनावों के लिए गठबंधन पर बातचीत पर विचार से पहले किसानों की समस्याओं को सुलझाने की मांग की. मोदी ने 2015 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की थी. उसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोग के कारण अधिसूचित फसलों में से किसी का नुकसान होने पर किसानों को बीमा कवर और वित्तीय सहयोग मुहैया कराना था.

सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान बीड़ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि बीमा कंपनियों को किस्तों का भुगतान करने के बाद सरकार की फसल बीमा योजना का कितने लोगों को लाभ मिला?

लोगों को दो, पांच, 50, 100 रुपए का चेक मिला. मैं मन की बात नहीं करता (मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का हवाला देते हुए) लेकिन 'जन की बात' करने में विश्वास करता हूं. उन्होंने कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि फसल बीमा योजना में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है.

हमें किससे सवाल करना चाहिए? साईंनाथ नाम का कोई है जो इस विषय का विशेषज्ञ है, जिसने एक किताब लिखा है. उन्होंने कहा है कि फसल बीमा घोटाला राफेल के जैसा एक बड़ा घोटाला है. गौरतलब है कि विपक्षी कांग्रेस राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है, लेकिन सरकार ने इससे इनकार किया है.

ठाकरे ने सरकार से ''किसी भी गठबंधन वार्ता पर विचार करने से पहले किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए'' कहा. महाराष्ट्र और केंद्र में सरकार का हिस्सा होने के बावजूद शिवसेना नियमित रूप से भाजपा पर निशाना साध रही है. इसके नेताओं ने कई बार कहा है कि वे अगला चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे.

टॅग्स :राफेल सौदाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील