लाइव न्यूज़ :

छह अरब रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी ललित गोयल गिरफ्तार, चार दिन हुई पूछताछ, अमेरिका की उड़ान से पहले पकड़े गए थे

By विशाल कुमार | Updated: November 16, 2021 12:45 IST

आईआरईओ के प्रबंध निदेशक ललित गोयल के खिलाफ लगभग सात करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर की कथित हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच चल रही है। व्यवसायी का नाम पैंडोरा पेपर लीक मामले में भी सामने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देरियल एस्टेट समूह आईआरईओ के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष हैं ललित गोयल।गोयल को चार दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।अमेरिका की उड़ान में सवार होने से पहले गुरुवार को आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष ललित गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गोयल को चार दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है.

ईडी के ‘लुकआउट’ परिपत्र के आधार पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को आव्रजन अधिकारियों ने गोयल को अमेरिका की उड़ान में सवार होने वाले थे, जब उन्हें पकड़ा गया था। 

गोयल के खिलाफ लगभग सात करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर की कथित हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच चल रही है। व्यवसायी का नाम पैंडोरा पेपर लीक मामले में भी सामने आया था। वहीं, ईडी 2010 से कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले की जांच कर रही है।

एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे पर उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद से हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। वह पूछताछ के लिए हर दिन ईडी के सामने पेश हो रहे थे लेकिन सवालों से बच रहे थे। चूंकि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्हें गिरफ़्तार करना पड़ा।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ ले जाया गया है जहां उन्हें  अदालत में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos