लाइव न्यूज़ :

ईरान ने इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट में संलिप्त होने के आरोप को निराधार बताया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 01:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च ईरान ने इज़राइली दूतावास के पास हुए विस्फोट में उसके शामिल होने के आरोपों को सोमवार को “निराधार” बताया और कहा कि इस तरह के आरोप ईरान-भारत संबंधों के दुश्मनों के "नापाक मंसूबों" को पूरा करने की दिशा में उठाये गये कदम हैं।

मीडिया आई एक खबर में दावा किया गया है कि आंतकी घटना में ईरान का हाथ है, लेकिन बम स्थानीय भारतीय शिया मॉड्यूल ने रखा था, जिसके बाद ईरानी दूतावास ने बयान जारी किया है।

नयी दिल्ली में 29 जनवरी को हुए ‘संदिग्ध’ विस्फोट का हवाला देते हुए ईरानी दूतावास ने एक बयान में कहा कि ईरान पर निराधार और अपमानजनक आरोप लगाए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि दूतावास उस हर कृत्य की कड़ी निंदा करता है जो डर पैदा करता है और सुरक्षा में व्यवधान डालता है तथा बेगुनाह लोगों के जानमाल को खतरे में डालता है।

बयान में कहा गया है कि ईरान बम विस्फोट की घटना की अच्छी तरह से जांच कर साजिशकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें न्याय के दायरे में लाने की भारत सरकार और अधिकारियों की कोशिश का सम्मान करता हैं।

ईरानी दूतावास ने कहा कि ईरान के अधिकारियों ने भारत-ईरान के रिश्तों को नुकसान पहुंचाने वाली मंशा को सामने लाने के लिए “भारतीय दोस्तों” के साथ हमेशा सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है।

जनवरी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इज़राइली दूतावास से करीब 150 मीटर दूर हुए विस्फोट में कुछ कारों को नुकसान पहुंचा था।

इस मामले की जांच राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस