त्रिपुरा में मंत्री पर कथित हमले को लेकर आईपीएफटी ने की हड़ताल

By भाषा | Published: May 23, 2021 08:27 AM2021-05-23T08:27:44+5:302021-05-23T08:27:44+5:30

IPFT strike for alleged attack on minister in Tripura | त्रिपुरा में मंत्री पर कथित हमले को लेकर आईपीएफटी ने की हड़ताल

त्रिपुरा में मंत्री पर कथित हमले को लेकर आईपीएफटी ने की हड़ताल

अगरतला, 23 मई त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन के घटक दल इंडिजीनियस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने अपने अध्यक्ष और मंत्री एन सी देबबर्मा पर कथित हमले के विरोध में त्रिपुरा आदिवासी इलाके स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) में 24 घंटे तक हड़ताल की।

पुलिस ने बताया कि राजस्व मंत्री देबबर्मा पर राजधानी से करीब 25 किलोमीटर दूर बेलबाड़ी में कथित तौर त्रिपुरा इंडिजीनियस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायंस (टीआईपीआरए) के समर्थकों ने बृहस्पतिवार को हमला कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के मंडई और खुमुलवुंग इलाके में करीब 20 समर्थकों ने हड़ताल की जो पुलिस के अनुरोध के बाद घर लौट गए।

पुलिस ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IPFT strike for alleged attack on minister in Tripura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे