लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केस: 106 दिनों की रिहाई पर पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कही ये बात, आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 07:58 IST

INX Media Case: जेल से छुटने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि वह जेल से बाहर निकलकर खुश हैं। चिदंबरम बुधवार शाम ही तिहाड़ जेल से बाहर आए।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम को पहली बार आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था।इस मामले में उन्हें शीर्ष अदालत ने 22 अक्टूबर को जमानत दे दी थी।

आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार को जमानत दे दी। चिदंबरम 106 दिन की हिरासत के बाद बाहर आए। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम 10 जनपथ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले कोर्ट ने निर्देश दिया कि चिदंबरम उसकी अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। 

जेल से छुटने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि वह जेल से बाहर निकलकर खुश हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक भी आरोप तय नहीं किए गए। चिदंबरम बुधवार शाम ही तिहाड़ जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की।

जानें पूरा घटनाक्रम 

चिदंबरम को पहली बार आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें शीर्ष अदालत ने 22 अक्टूबर को जमानत दे दी थी। इसी दौरान 16 अक्टूबर को ईडी ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले से मिली रकम से संबंधित धन शोधन के मामले में चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया था। 

सीबीआई ने 2007 में बतौर वित्त मंत्री चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड द्वारा 305 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दिये जाने में कथित अनियमितताओं को लेकर 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इस बीच, कांग्रेस ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सच की आखिरकार जीत हुई। 

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष