लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट की लत है आपके लिए बेहद खतरनाक, सबसे ज्यादा छात्रों को हो रही परेशानी 

By भाषा | Updated: October 10, 2018 05:05 IST

इंटरनेट की लत का मतलब इसका अनियंत्रित इस्तेमाल है। लोग अक्सर इंटरनेट पर गेम्स खेलते रहते हैं या अश्लील फिल्में देखते हैं। वे इसके इतने आदी हो जाते हैं कि अपनी नियमित गतिविधियां तक नहीं कर पाते हैं।

Open in App

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ‘बिहेव्यरल एडिक्शन क्लिनिक’ में इंटरनेट की लत की शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों की संख्या बीते दो साल में दोगुनी हो गई है। इस क्लिनिक की स्थापना दो साल पहले ही की गई थी। एम्स के विशेषज्ञों ने मंगलवार (9 अक्टूबर) को बताया कि इंटरनेट की लत की वजह से युवाओं में गंभीर व्यवहारवादी मनोविकृति संबंधी परेशानियों विकसित हो रही हैं। इन युवाओं में ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं।

इंटरनेट की लत का मतलब इसका अनियंत्रित इस्तेमाल है। लोग अक्सर इंटरनेट पर गेम्स खेलते रहते हैं या अश्लील फिल्में देखते हैं। वे इसके इतने आदी हो जाते हैं कि अपनी नियमित गतिविधियां तक नहीं कर पाते हैं।

एम्स की क्लिनिकल मनोविज्ञानी रचना भार्गव ने कहा कि इंटरनेट के इस्तेमाल से कई परेशानियां तब उठती हैं जब माता-पिता अपने बच्चों की निगरानी नहीं करते हैं और अनुशासन में असंगति होती है। माता पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों की निगरानी करनी चाहिए और उनके दैनिक कार्यक्रम में रूचिकारक गतिविधियां को शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को वास्तविक दुनिया में सामाजिक संवाद बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। भार्गव ने कहा कि पिछले दो साल में एम्स के ‘बिहेव्यरल एडिक्शन क्लिनिक’ में इंटरनेट की लत की शिकायत लेकर आने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है।

एम्स के मानसिक रोग चिकित्सा के प्रोफेसर प्रताप सरण ने कहा कि इंटरनेट की लत का संबंध अक्सर अवसाद, बार-बार मूड बदलने, चिंता और व्यसन से होता है। यह द्विस्तरीय हो सकता है यानी इंटरनेट पर बहुत वक्त बिताने से पढ़ाई-लिखाई में खराब प्रदर्शन, और इससे अवसाद या मूड विकार होता है। 

टॅग्स :एम्सइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया