लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: तीनों सेनाओं ने किया योग सत्र का आयोजन

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थल से लेकर जल तक विशेष योग सत्र का आयोजन किया।

थल सेना ने ट्वीट किया कि इसके स्पीयर कोर के सैनिकों ने अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड सहित सुदूर पूर्वी फ्रंटियर पर योग किया।

सेना ने कहा,‘‘विश्व कोविड-19 महामारी से निपटने में जुटा हुआ है, ऐसे में योग पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है क्योंकि यह मानव स्वास्थ्य के सभी पहलुओं से जुड़ा हुआ है।’’

सेना ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, राजस्थान के लोंगेवाला और गुजरात में कच्छ के रण में भी योग सत्र का आयोजन किया।

थल सेना की तरह, वायु सेना और नौसेना ने भी सोमवार को योग सत्र का आयोजन किया।

नौसेना ने कहा कि हिंद महासागर में युद्धपोतों पर तैनात इसके कर्मियों ने सोमवार को योग किया।

नौसेना के जहाज शरदुल पर कर्मियों ने योग किया। यह जहाज फारस की खाड़ी से लौट रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना