COVID-19: दुबई सहित यूएई से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत, हटाई गई 7 दिवसीय होम क्वारंटाइन की पाबंदी

By रुस्तम राणा | Published: January 16, 2022 07:48 PM2022-01-16T19:48:41+5:302022-01-16T19:52:18+5:30

बीएमसी ने रविवार को घोषणा की कि दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन पर अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन, आरटी-पीसीआर से छूट दी जाएगी।

International passengers arriving from UAE including Dubai in Mumbai are now exempted from compulsorily 7-day home quarantine | COVID-19: दुबई सहित यूएई से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत, हटाई गई 7 दिवसीय होम क्वारंटाइन की पाबंदी

COVID-19: दुबई सहित यूएई से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत, हटाई गई 7 दिवसीय होम क्वारंटाइन की पाबंदी

Highlightsबीएमसी का नया आदेश 17 जनवरी, 2022 की मध्यरात्रि से लागू होगाओमीक्रोन को लेकर दिसंबर 2022 में लगाया गया था प्रतिबंध

मुंबईदुबई सहित यूएई से मुंबई आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रविवार को घोषणा की कि दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन पर अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन, आरटी-पीसीआर से छूट दी जाएगी। इससे पहले, दुनिया भर में कोविड के बढ़ते मामलों में के बीच, बीएमसी ने अपने आदेश में कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (जो निवासी हैं) को अनिवार्य रूप से सात-दिवसीय होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा। बीएमसी का नया आदेश 17 जनवरी, 2022 की मध्यरात्रि से लागू होगा। 

पिछले वर्ष दिसंबर में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की वजह से बढ़ती चिंताओं के बीच मुंबई नगर निकाय ने मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले घटते दिख रहे हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 7,895 मामले सामने आए जबकि इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 60,371 है। वहीं देशभर की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में कोरोना के 2 लाख 71 हज़ार नए केस आए हैं। इस दौरान 314 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी में 10,661 नए मामले सामने आए थे और शुक्रवार को 11,317 नए मिरीज मिले थे। 

Web Title: International passengers arriving from UAE including Dubai in Mumbai are now exempted from compulsorily 7-day home quarantine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे