‘आईएनएस सुमेधा’ ने मुसीबत में फंसे जहाज अल हमीद को बचाया, चालक दल में 13 भारतीय नागरिक थे
By भाषा | Published: January 8, 2020 08:41 PM2020-01-08T20:41:22+5:302020-01-08T20:41:22+5:30
आईएनएस सुमेधा फिलहाल अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती की रोकथाम के लिए तैनात है। उसने लकड़ी से निर्मित पारम्परिक जहाज अल-हमीद को सुरक्षित बचाया। नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस सुमेधा के डेक से उड़ान भरने वाले एक हेलिकॉप्टर को अल-हमीद नामक पोत का पता चला। इसके बाद पता लगा कि वह जहाज मुसीबत में है।
भारतीय नौसेना के पोत ‘आईएनएस सुमेधा’ ने मुसीबत में फंसे पारंपरिक जहाज अल हमीद को बचा लिया जिस पर 13 भारतीय सवार थे। अल हमीद सोमालिया के तट के पास पहुंच गया था।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएनएस सुमेधा फिलहाल अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती की रोकथाम के लिए तैनात है। उसने लकड़ी से निर्मित पारम्परिक जहाज अल-हमीद को सुरक्षित बचाया। नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस सुमेधा के डेक से उड़ान भरने वाले एक हेलिकॉप्टर को अल-हमीद नामक पोत का पता चला। इसके बाद पता लगा कि वह जहाज मुसीबत में है।
उस समय वह सोमालिया के समुद्र तट के पास था। नौसेना की तकनीकी टीम के साथ एक बोर्डिंग टीम ने अल-हमीद की जांच की और उसकी सहायता की। अल-हमीद के चालक दल में 13 भारतीय नागरिक थे। तकनीकी दल की जांच में पता चला कि जहाज के मुख्य ईंजन का साफ्ट टूट गया है, जिसकी मरम्मत समुद्र में संभव नहीं है।
इसके बाद जहाज को सोमाली समुद्र तट से दूर ले जाया गया। इस बीच, अल-हमीद के मालिक ने उसे मरम्मत के लिए बंदरगाह तक ले जाने की खातिर एक अन्य जहाज भेजा। आईएनएस सुमेधा ने जहाज के चालक दल को पेयजल और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई।
Indian Naval Ship Sumedha, presently on Anti Piracy Patrol in Gulf of Aden, provided fresh water and medical supplies to the crew of stranded dhow Al-Hamid on 6th January. The dhow had suffered a broken main engine shaft. Later, tt was towed to safety away from the Somali coast. pic.twitter.com/a6eNbE7x6G
— ANI (@ANI) January 8, 2020