लाइव न्यूज़ :

शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी का खुलासा, सरकारी गवाह ने मुंह बंद रखने के लिए मांगे थे 50 लाख रुपए

By भाषा | Updated: February 8, 2020 13:07 IST

अभियोजन ने यह कहकर उसकी जमानत याचिका का विरोध किया था कि वह गवाहों, खासकर राहुल, पूर्व की शादी से पैदा हुए पीटर के पुत्र को प्रभावित कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्राणी ने बंबई उच्च न्यायालय के गुरुवार के आदेश का भी उल्लेख किया जिसमें सह-आरोपी एवं उसके पति पीटर मुखर्जी को जमानत दी गई थी। 

शीना बोरा हत्याकांड में प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने एक निचली अदालत के समक्ष दावा किया कि सरकारी गवाह बने आरोपी श्यामवीर राय ने उसके खिलाफ गवाही न देने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे थे। इंद्राणी ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदाले के समक्ष अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत दलील में यह दावा किया। उसने कहा कि उसके पूर्व चालक राय ने अदालत में पेशी के दौरान घटना की दूसरी कहानी बताई थी, जबकि (शुरू में मामले की जांच करनेवाली) मुंबई पुलिस को उसने कुछ और बताया था। 

इंद्राणी ने कहा, ''यदि वह (राय) महत्वपूर्ण ब्योरा नहीं बता रहा तो सरकारी गवाह की भूमिका क्या है?’’ उसने बताया कि सरकारी गवाह बनने से पहले राय ऑर्थर रोड जेल में बंद था और वे दोनों (इंद्राणी और राय) एक ही वैन में अदालत जाते थे। इंद्राणी ने आरोप लगाया, ‘‘उसने (राय) अपनी पेशी से पहले मुझसे बात की और कहा कि 50 लाख दे दो, कुछ नहीं होगा। मैं (कुछ भी) खुलासा नहीं करूंगा।'' 

उसने दावा किया, ''बाद में वह 10 लाख रुपए पर आ गया और फिर पांच लाख रुपये पर...लेकिन मैं नहीं झुकी...यदि मुझे उसे प्रभावित करना होता तो मैंने तभी कर दिया होता। लेकिन मैं नहीं झुकी और कहा कि जो बोलना है बोल दो।'' इंद्राणी ने बंबई उच्च न्यायालय के गुरुवार के आदेश का भी उल्लेख किया जिसमें सह-आरोपी एवं उसके पति पीटर मुखर्जी को जमानत दी गई थी। 

अभियोजन ने यह कहकर उसकी जमानत याचिका का विरोध किया था कि वह गवाहों, खासकर राहुल, पूर्व की शादी से पैदा हुए पीटर के पुत्र को प्रभावित कर सकती है। इंद्राणी ने कहा, ‘‘पीटर समाज में अधिक प्रभावशाली, प्रसिद्ध व्यक्ति है, वह राहुल का पिता है और वह जमानत पर बाहर है।’’ उल्लेखनीय है कि पीटर अभी जेल में है क्योंकि उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश पर छह सप्ताह की रोक लगा दी है। 

इंद्राणी ने कहा, ‘‘यह हास्यास्पद है कि मैंने यह सोचकर हत्या की कि यदि उसकी (शीना) शादी राहुल से हो जाती है तो पीटर संपत्ति राहुल को दे देगा...75 प्रतिशत अचल संपत्ति मेरे नाम है और शेष मेरे साथ संयुक्त नाम से है...इस तरह तो मुझे पीटर की हत्या करनी चाहिए थी।’’ 

मामले में प्रमुख आरोपी इंद्राणी की यह पांचवीं जमानत याचिका है। शीना (24) की अप्रैल 2012 में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके तत्कालीन चालक श्यामवीर राय ने कार में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पीटर मुखर्जी साजिश का हिस्सा होने का आरोपी है। 

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टमुंबईइंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे