इंदौर नगर निगम : बिना आवेदन अब मृत्यु प्रमाण पत्र पहुंचेगा घर

By मुकेश मिश्रा | Published: December 16, 2022 10:18 PM2022-12-16T22:18:40+5:302022-12-16T22:20:41+5:30

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर यह नई सुविधा शुरू की है। वरना लोगों को आवेदन के साथ चक्कर भी लगाना पड़ते हैं। महापौर श्री भार्गव ने कल मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी।

Indore Municipal Corporation: Now death certificate will reach home without application | इंदौर नगर निगम : बिना आवेदन अब मृत्यु प्रमाण पत्र पहुंचेगा घर

इंदौर नगर निगम : बिना आवेदन अब मृत्यु प्रमाण पत्र पहुंचेगा घर

Highlightsमहापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर यह नई सुविधा शुरू की हैमृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को काटने पड़ते हैं चक्करमृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं

इंदौर: नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है और बिना आवेदन के ही घर-घर शोक संदेश के साथ ये मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र घर भिजवाए जा चुके हैं। 52 श्मशान और कब्रिस्तानों से निगमकर्मी रोजाना जानकारी एकत्रित करते हैं।
 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर यह नई सुविधा शुरू की है। वरना लोगों को आवेदन के साथ चक्कर भी लगाना पड़ते हैं। महापौर श्री भार्गव ने कल मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शोक संदेश के साथ मृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं और इसके लिए कोई आवेदन भी नहीं करना पड़ता है। 

वहीं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय से पूछने पर उन्होंने बताया कि शहर में जो 52 श्मशान और कब्रिस्तान मौजूद हैं वहां से रोजाना निगमकर्मी मृतकों की जानकारी हासिल करते हैं और फिर प्रमाण-पत्र बनाकर सीआईएस के जरिए उसे घर भिजवा दिया जाता है। 1 तारीख से शुरू की गई इस सुविधा के चलते अभी तक 600 से अधिक मृत्यु प्रमाण-पत्र घर भिजवा दिए हैं।

Web Title: Indore Municipal Corporation: Now death certificate will reach home without application

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे