लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में हड़कंपः भारतीय वन सेवा के 48 अफसरों में से 11 कोविड पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2021 15:34 IST

Indira Gandhi National Forest Academy: आठ अधिकारी 19 नवंबर को दिल्ली लौटने पर कोविड-19 से ग्रस्त पाए गए जबकि 24 नवंबर को देहरादून लौटने पर तीन और अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में कोविड-19 का पहला मामला भी अकादमी में ही आया था।जांच रिपोर्ट निगेटिव होने का प्रमाणपत्र पेश करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।सभी संक्रमित अधिकारियों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रशिक्षण लेने गए स्थानीय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के भारतीय वन सेवा के 48 अधिकारियों में से 11 को वहां से लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उत्तराखंड में कोविड-19 का पहला मामला भी अकादमी में ही आया था।

जिला निगरानी अधिकारी राजीव कुमार दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि इनमें से आठ अधिकारी 19 नवंबर को दिल्ली लौटने पर कोविड-19 से ग्रस्त पाए गए जबकि 24 नवंबर को देहरादून लौटने पर तीन और अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमित अधिकारियों को अकादमी के पुराने छात्रावास में पृथकवास में रखा गया है और उस इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। दीक्षित ने बताया कि सभी संक्रमित अधिकारियों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के रास्ते देहरादून लौटे अधिकारियों को राज्य में कोविड मानक परिचालन में दी गई ढील की वजह से आसानी से सीमा में प्रवेश मिल गया। राज्य सरकार ने हाल में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होने का प्रमाणपत्र पेश करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?