इंडिगो एयरलाइन पर आरोप, 14 यात्रियों को छोड़ शेड्यूल से 25 मिनट पहले उड़ी फ्लाइट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 16, 2018 12:18 PM2018-01-16T12:18:04+5:302018-01-16T12:22:49+5:30

जो यात्री छूट गए उन्हें अगली सुबह फ्लाइट दी गई।  जिसके लिए उनसे कोई चार्ज भी नहीं लिया गया। 

IndiGo leaves 14 passengers behind at Goa airport | इंडिगो एयरलाइन पर आरोप, 14 यात्रियों को छोड़ शेड्यूल से 25 मिनट पहले उड़ी फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइन पर आरोप, 14 यात्रियों को छोड़ शेड्यूल से 25 मिनट पहले उड़ी फ्लाइट

सोमवार को गोवा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट ने 14 यात्रियों को छोड़कर तय वक्त से 25 मिनट पहले ही उड़ान भर ली। लेकिन इंडिगो एयरलाइंस मुसाफिरों के आरोपों को एयरलाइन ने सिरे से खारिज किया है।  टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यात्रियों ने बताया कि इंडिगो 6E 259 फ्लाइट सोमवार रात 10:50 बजे गोवा से हैदराबाद के लिए रवाना होना थी, लेकिन ये फ्लाइट 25 मिनट पहले ही टेक ऑफ कर गई।  फ्लाइट को रात 12। 05 पर हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करना था।  लेकिन ये फ्लाइट 11:40 पर ही लैंड कर गई थी।  

घटना के बाद एयरलाइन ने अपना बयान जारी किया।  बयान में बताया गया कि 'बोर्डिंग गेट 10:25 बजे बंद कर दिए गए थे।  वे यात्री 10:33 बजे गेट पर पहुंचे। फ्लाइट के टेक ऑफ से पहले कई बार अनाउंसमेंट किया गया था।  उन्होंने यह भी बताया की इन पैसेंजर के ट्रैवल एजेंट से पैसेंजर्स का नंबर मांगा था। लेकिन, कंपनी ने फोन नंबर देने से इनकार कर दिया और यात्रियों को खुद इन्फॉर्म करने की बात कही।  

इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय पर गेट बंद किए गए थे।  केवल जो लेट हुए उन्हें ही छोड़ा गया था।  इसमें एयरलाइन का कोई दोष नहीं है। जो यात्री  छूट गए उन्हें अगली सुबह फ्लाइट दी गई।  जिसके लिए उनसे कोई चार्ज भी नहीं लिया गया। 

Web Title: IndiGo leaves 14 passengers behind at Goa airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे