IndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2025 11:14 IST2025-12-08T10:47:05+5:302025-12-08T11:14:23+5:30
IndiGo Flight Cancellations Live: इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से रवाना होने वाली 62 उड़ानें और यहां पहुंचने वाली 65 उड़ानें रद्द की हैं।

IndiGo Flight Cancellations Live
नई दिल्लीः इंडिगो संकट जारी है और 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल हैं। यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी है। इंडिगो ने बेंगलुरु से 127 उड़ान रद्द कीं हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल बेदम है। इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान सातवें दिन भी जारी रहा और विमानन कंपनी ने सोमवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द कर दीं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
#WATCH | Delhi: Visuals from Indira Gandhi International Airport in Delhi, where IndiGo passengers continue to be affected amid flight disruptions and cancellations. pic.twitter.com/CfHIYloiKK
— ANI (@ANI) December 8, 2025
#WATCH | Mumbai: Visuals from Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport in Mumbai, where IndiGo passengers continue to be affected amid flight disruptions and cancellations. pic.twitter.com/CvVtH9sbhz— ANI (@ANI) December 8, 2025
इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान सातवें दिन भी जारी रहा और विमानन कंपनी ने सोमवार को दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों से 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे से कुल 134 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें रवाना होने वाली 75 और पहुंचने वाली 59 उड़ान शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसी तरह इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द कीं, जिनमें रवाना होने वाली 62 और पहुंचने वाली 65 उड़ानें शामिल हैं। एक अन्य घटनाक्रम में, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ानों में व्यवधान को लेकर जारी किए गए ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब देने के लिए और समय दे दिया।
Delhi Airport issues a passenger advisory: "IndiGo flights may continue to experience delays. Passengers are advised to check the latest flight status with their airline before heading to the airport to avoid any inconvenience..." pic.twitter.com/C8QNkf4EAj
— ANI (@ANI) December 8, 2025
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को अपने जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का अतिरिक्त समय, यानी सोमवार शाम छह बजे तक की समय सीमा दी गई है। पिछले कई दिनों से इंडिगो की उड़ान सेवाओं में बड़े पैमाने पर लगातार व्यवधान हो रहा है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। इसी पृष्ठभूमि में नियामक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
#WATCH | Tamil Nadu: Visuals from Chennai International Airport, where IndiGo passengers continue to be stranded amid flight disruptions and cancellations. pic.twitter.com/Uc0HtaiNWx
— ANI (@ANI) December 8, 2025
अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जारी नोटिस में एल्बर्स और पोर्क्वेरास को रविवार शाम तक जवाब देने के लिए कहा गया था। हालांकि, दोनों अधिकारियों के अनुरोध पर जवाब दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। राहुल भाटिया के आंशिक स्वामित्व वाली यह विमानन कंपनी दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द करने को लेकर सरकार और यात्रियों दोनों की तीखी आलोचना झेल रही है। कंपनी ने इसके लिए पायलटों की नयी उड़ान ड्यूटी और नियमों में हुए बदलाव का हवाला दिया। उड़ानें रद्द होने के कारण लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंस गए।
#WATCH | Assam | Visuals from Lokpriya Gopinath Bordoloi International Airport, where IndiGo passengers continue to be stranded amid flight disruptions and cancellations. pic.twitter.com/KsxQttT97g
— ANI (@ANI) December 8, 2025
#WATCH | Gujarat | Long queues of passengers seen at Sardar Vallabhbhai Patel International Airport in Ahmedabad amid IndiGo flight disruptions and cancellations. pic.twitter.com/KtoUUWZ8lB
— ANI (@ANI) December 8, 2025