इटली में पढ़ रहे भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने शव वापस लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

By अंजली चौहान | Published: January 7, 2024 09:35 AM2024-01-07T09:35:52+5:302024-01-07T09:38:48+5:30

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के राम राउत दूसरे घर के शौचालय में मृत पाए गए। राउत के आवास के मालिक ने उनके परिवार को उनकी मृत्यु की सूचना दी जब उनके माता-पिता ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया और उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Indian student studying in Italy dies under suspicious circumstances family appeals to government to bring back body | इटली में पढ़ रहे भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने शव वापस लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

इटली में पढ़ रहे भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने शव वापस लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार

Highlightsइटली में रह रहे भारतीय छात्र की मौत अज्ञात कारणों की वजह से हुई मौत परिवार ने शव वापस लाने के लिए भारत सरकार से सहायता मांगी है

नई दिल्ली: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रहने वाले एक छात्र की इटली में मौत हो गई है। भारतीय छात्र की इटली में अज्ञात कारणों से मौत हुई जिसके बाद भारत रह रहे परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। शख्स की पहचान राम राउत के रूप में हुई है जिसकी 2 जनवरी को मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, राउत एमबीए की पढ़ाई के लिए इटली गया था और किराए के मकान में रह रहा था। यह घटना तब सामने आई जब राउत के माता-पिता ने उन्हें नए साल की बधाई देने के लिए फोन किया और उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया।

इसके बाद राउत के माता-पिता ने उसके आवास के मालिक से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें सूचित किया कि छात्र दूसरे घर के शौचालय में मृत पाया गया था। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद, राम राउत के परिवार ने उसके शव को वापस लाने के लिए झारखंड के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से संपर्क किया। 

घटना पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि उन्हें राम राउत की मौत की जानकारी मिली है और उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए झारखंड के गृह विभाग और माइग्रेशन सेल को सूचित कर दिया है।

घटना पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि उन्हें राम राउत की मौत की जानकारी मिली है और उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए झारखंड के गृह विभाग और माइग्रेशन सेल को सूचित कर दिया है। 

Web Title: Indian student studying in Italy dies under suspicious circumstances family appeals to government to bring back body

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे