देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना कर रही है अपना विस्तार : एडमिरल करमबीर

By भाषा | Published: August 19, 2021 09:37 PM2021-08-19T21:37:07+5:302021-08-19T21:37:07+5:30

Indian Navy is expanding to protect the country's maritime interests: Admiral Karambir | देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना कर रही है अपना विस्तार : एडमिरल करमबीर

देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना कर रही है अपना विस्तार : एडमिरल करमबीर

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने देश के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है। नौसेनाध्यक्ष ने 'हैदराबाद सेलिंग वीक' के 35वें संस्करण के समापन समारोह से इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी नौसेना ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से दूर-दूर तक अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है।’’ एडमिरल ने कहा कि नौसेना नियमित रूप से समुद्री क्षेत्रों में सक्रिय बनी हुई है और अभ्यास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दक्षिण चीन सागर के अलावा प्रशांत महासागर में भी अभ्यास किया है और जैसा कि आज हम जानते हैं हमारे पास यूनाइटेड किंगडम में एक जहाज है।’’ एडमिरल सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में देश आने वाले कच्चे तेल के जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं, क्योंकि देश का अधिकांश तेल और गैस खाड़ी क्षेत्र से ही आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों को अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अदन की खाड़ी में अपने जहाजों की रक्षा समुद्री डकैती रोधी अभियान के हिस्से के रूप में कर रहे हैं और हमारे पास मलक्का जलडमरूमध्य में जहाज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy is expanding to protect the country's maritime interests: Admiral Karambir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे