लाइव न्यूज़ :

सेना अब और भी होगी ताकतवर, रक्षा मंत्री ने 115,935 करोड़ की हथियार खरीद को दी मंजूरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2018 20:54 IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार(13 फरवरी) को सेना के सशस्त्र बलों के लिए कुछ आवश्यक हथियार खरीदने की एक योजना को मंजूरी दे दी। जिसके बाद सेना को अब और बल मिलेगा।

Open in App

केंद्र सरकार ने मंगलवार(13 फरवरी) को सेना के सशस्त्र बलों के लिए कुछ आवश्यक हथियार खरीदने की एक योजना को मंजूरी दे दी। जिसके बाद सेना को अब और बल मिलेगा। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना के तीनों अंगों के लिए 12,280 करोड़ रुपये की लागत से 7.40 लाख असाल्ट राइफलें खरीदने की मंजूरी दे दी है।

 इस मंजूरी के बाद देश के सीमा पर तैनात जवानों को और भी बेहतर निजी हथियार मुहैया कराया जाएगा।  आतंकवाद और घुसपैठियों को रोकने के लिए सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस के लिए 16 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। सरकार ने द्वारा इस मंजूरी के बाद जारी किए गए बयान के मुताबिक  इस लिस्ट में लाइट मशीन गन, असॉल्ट राइफल्स और स्नीपर राइफल्स आदि शामिल हैं। साथ ही जिन हथियारों की खरीदारी होनी है, उसे 'फास्ट ट्रैक प्रक्रिया' के माध्यम से हासिल की जाएगी। 

इस बात का फैसला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में हुआ है। फैसले के मुताबिक अब सेना के लिए  रक्षा मंत्रालय 1,819 करोड़ रुपये की लागत से लाइट मशीन गनों खरीदेगा।  इतना ही नहीं  982 करोड़ रुपये की लागत से 5,719 स्नाइपर राइफलें खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।  12280 करोड़ की लागत से असाल्ट राइफलों की खरीद पर भी मंजूरी दी गई। वहीं, हाल ही में सुंजवान में हुए आंतकी हमले के बाद रक्षा मंत्री कश्मीर गई जहां उन्होंने कहा था कि पाक को इस हमले की कीमत चुकानी होगी।

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया