भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की गहराई में जाकर ऐसे फहराया तिरंगा, देखें रोमांच से भरपूर ये वीडियो

By आजाद खान | Published: July 30, 2022 07:59 AM2022-07-30T07:59:23+5:302022-07-30T12:44:16+5:30

इस पहल पर बोलते हुए आईसीजी अधिकारी ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में, भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।"

Indian Coast Guard hoisted tricolor depths sea watch video Har Ghar Tiranga Campaign pm modi amit shah | भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की गहराई में जाकर ऐसे फहराया तिरंगा, देखें रोमांच से भरपूर ये वीडियो

भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की गहराई में जाकर ऐसे फहराया तिरंगा, देखें रोमांच से भरपूर ये वीडियो

Highlightsहर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र के अन्दर तिरंगा फहराया है। इसके पीछे का कारण है लोगों में देशभक्ती की भावना को जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक कराना है। पीएम मोदी और अमित शाह ने भी 13-15 अगस्त के बीच लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की बात कही है।

Har Ghar Tiranga Campaign: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे भारतीय तटरक्षक बल तिरंगे को लेकर पानी के अन्दर जाते है और वहां तिरंगा लहराते है। 

इस डेमो के करने पीछे का कारण यह है कि इस पहल के जरिए लोगों में देशभक्ती की भावना को गजाना है और साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक भी कराना है। इससे पहले पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13-15 अगस्त के बीच लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने को कहा है। इसके साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों द्वारा तिरंगा फहराने की बात कही है। 

क्या दिखा है वीडियो में

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि भारतीय तटरक्षक बल के जवान तिरंगा को लेकर समुद्र की गहराई में जा रहा है और अन्दर में तिरंगा को खड़ा करके उसे फहरा रहे है। एक जवान तिरंगा को पड़के हुए है वहीं दूसरा जवान वीडियो कर रहा है। 

जवान द्वारा पानी में तिरंगा कई बार फहराया गया है और फिर वे तिरंगे को लेकर बाहर आ जाते है। इस वीडियो को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा शेयर किया गया है। 

आईसीजी अधिकारी ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए आईसीजी अधिकारी ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में, भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में एक अंडरवाटर फ्लैग डेमो किया। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।" 

Web Title: Indian Coast Guard hoisted tricolor depths sea watch video Har Ghar Tiranga Campaign pm modi amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे