सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना ने सिक्किम में बचाई 3 चीनी नागरिकों की जान, ठंड में भटक गए थे रास्ता

By पल्लवी कुमारी | Published: September 5, 2020 02:38 PM2020-09-05T14:38:06+5:302020-09-05T14:38:06+5:30

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पिछले चार महीनों से जारी है। जिसके बीच में जून में गलवान में दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प भी हुई, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। 4 सितंबर को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री ने मास्को में बैठक भी की है।

Indian Army rescued 3 Chinese nationals who lost their way in North Sikkim's plateau area at 17,500 ft altitude | सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना ने सिक्किम में बचाई 3 चीनी नागरिकों की जान, ठंड में भटक गए थे रास्ता

तस्वीर स्त्रोत- भारतीय सेना

Highlightsभारतीन सेना के मुताबिक जीरो डिग्री से भी कम तापमान के कारण तीनों चीनी नागरिक परेशान थे।सेना ने अपने बयान में बताया है कि तकरीबन 17,500 फीट की उंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में ये तीनों चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे।

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच मई 2020 से सीमा पर विवाद जारी है। दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। इसी बीच आज (5 सितंबर) को भारतीय सेना ने तीन चीनी नागरिकों की सिक्किम में जान बचाई है। इसमें एक महिला भी शामिल थी। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक चीन के तीन नागरिक, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, गत तीन सितंबर को उत्तरी सिक्किम में 'जीरो डिग्री' तापमान के दौरान परेशानी में थे, जब सेना के जवानों ने उनकी मदद की। 

सेना ने अपने बयान में बताया है कि तकरीबन 17,500 फीट की उंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में ये तीनों चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। उसी दौरान देश के जवानों ने उनकी मदद की। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। 

भारतीन सेना के मुताबिक जीरो डिग्री से भी कम तापमान के कारण सभी परेशान थे। भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े सहित मेडिकल हेल्प भी दी। 

जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ते की भी जानकारी दी। जिसके बाद वह चले गए। चीनी नागरिकों ने भारतीय सेना की मदद के लिए आभार जताया है। 

सेना ने जो तस्वीरें जारी की हैं, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। भारतीय सेना से तीन तस्वीरें जारी की है। जिनमें से एक में वह कुछ खाने का सामान दे रहे हैं तो वहीं दूसरे में ऑक्सीजन से हेल्प दे रहे हैं। वहीं तीसरे में उनकी गाड़ी को देख रहे हैं। 

Web Title: Indian Army rescued 3 Chinese nationals who lost their way in North Sikkim's plateau area at 17,500 ft altitude

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे