पाकिस्तानी सेना ने कहा- भारत के पांच जवान मारे, तीन पाक सैनिकों की शहादत, इंडियन आर्मी ने दावे को बताया 'मनगढ़ंत'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2019 08:32 PM2019-08-15T20:32:43+5:302019-08-15T20:47:42+5:30

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की किसी भी ‘‘करतूत’’ से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है।

Indian Army denies Pakistan claims of 5 Indian soldiers dead in ceasefire violations along LoC | पाकिस्तानी सेना ने कहा- भारत के पांच जवान मारे, तीन पाक सैनिकों की शहादत, इंडियन आर्मी ने दावे को बताया 'मनगढ़ंत'

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsपाक सेना ने भारत पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच भारतीय जवान और तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है।भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के दावे को मनगढ़ंत करार दिया। पाकिस्तानी सेना ने अपने तीन सैनिकों की तस्वीरें ट्वीट की हैं और कहा है कि उनकी शहादत हुई है।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से की गयी गोलीबारी में पांच भारतीय जवानों को मार गिराने के पाकिस्तानी सेना के दावे को बृहस्पतिवार को ‘‘मनगंढ़त’’ करार दिया।

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि सीमा पार की गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच और उसके तीन जवान मारे गए।

गफूर ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा में गोलीबारी बढ़ा दी है।

उन्होंने दावा किया कि कई बंकर नष्ट किए गए और ‘‘रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है’’।


पाकिस्तान के दावे के बारे में पूछे जाने पर भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना का दावा मनगढंत है।’’


जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास अपने जवानों की संख्या बढ़ा दी है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की किसी भी ‘‘करतूत’’ से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है।

Web Title: Indian Army denies Pakistan claims of 5 Indian soldiers dead in ceasefire violations along LoC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे