लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने चीन के सैनिकों को दी बधाई, गले मिले और हाथ मिलाया, कहा- यह खुशमिजाजी शांति और दोस्ती को बनाए रखने का रास्ता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 14:18 IST

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने मित्रता को प्रगाढ़ करने और सीमा पर शांति बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया। किबिथू और बम ला के बीपीएम केन्द्र अरुणाचल प्रदेश में वहीं नाथू ला सिक्किम में है। 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच करीब 3500 किलोमीटर लंबी सीमा पर शांति कायम रखने के विषय पर बातचीत की।अक्सर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों सेनाओं के बीच तनातनी की खबरें आती हैं, लेकिन यह तस्वीर उससे अलग थी। 

भारत और चीन के सैनिकों ने चीन का राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए नाथू ला, बम ला, किबिथू और पूर्वी लद्दाख में मंगलवार को रस्मी सीमा कर्मी बैठकें (बीपीएम) कीं।

बैठकों में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच करीब 3500 किलोमीटर लंबी सीमा पर शांति कायम रखने के विषय पर बातचीत की। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने मित्रता को प्रगाढ़ करने और सीमा पर शांति बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया। किबिथू और बम ला के बीपीएम केन्द्र अरुणाचल प्रदेश में वहीं नाथू ला सिक्किम में है। 

भारत और चीन की सेना के अधिकारी एक-दूसरे को बधाई देते हुए, हाथ मिलाते हुए और गले मिलते हुए। यह दृश्य है चीन में आयोजित बॉर्डर पर्सनल मीटिंग का, जहां पर दोनों तरफ की सेना के अधिकारी अपने-अपने विशेष यूनीफॉर्म में थे, जो इस मौके पर पहने जाते हैं। यह मीटिंग चीनी सेना की ओर से चीन सीमा के अंदर बम ला में आयोजित थी। 

अक्सर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों सेनाओं के बीच तनातनी की खबरें आती हैं, लेकिन यह तस्वीर उससे अलग थी। इस बॉर्डर पर्सनल मीटिंग का संदेश साफ था। दोनों सेनाओं के कमांडरों ने कहा कि दोनों सेनाओं के बीच यह खुशमिजाजी शांति और दोस्ती को बनाए रखने का रास्ता है। 

यह विशेष अवसर था जब चीन के राष्ट्रीय दिवस के दिन आयोजित सेरेमोनियल बॉर्डर पर्सनल मीटिंग के दौरान ग्राउंड जीरो पर भारतीय पत्रकारों को जाने की इजाजत दी गई। भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल के साथ इंडिया टुडे भी चीन सीमा में आयोजित इस समारोह में शामिल हुआ। 

भारतीय सेना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जुबिन भटनागर कर रहे थे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल चीन की सीमा में आयोजन स्थल पर पहुंचा तो चीन की पीपुल्स लिबरे​शन आर्मी के अधिकारियों ने स्वागत किया. दोनों देशों के बीच संवेदनशील मुद्दों पर होने वाली सामान्य कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय अधिकारियों ने अपने चीनी समकक्षों के साथ ड्रिंक के लिए चीयर किया। जश्न के इस माहौल में दोनों तरफ के सैनिकों और आम लोगों की उपस्थिति में बच्चों ने डांस और गाने की प्रस्तुति दी। बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने और तोहफे देने के बाद ​ब्रिगेडियर भटनागर ने कहा कि हमारे बीच जिस तरह का संवाद हुआ, उससे भारत और चीन के रिश्ते नई ऊंचाई पर जाएंगे।

टॅग्स :भारतीय सेनाचीनजी जिनपिंगनरेंद्र मोदीसिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत