भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में युद्धाभ्यास किया

By भाषा | Published: May 8, 2021 06:40 PM2021-05-08T18:40:54+5:302021-05-08T18:40:54+5:30

Indian and Indonesian Navy maneuvers in Arabian Sea | भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में युद्धाभ्यास किया

भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में युद्धाभ्यास किया

कोच्चि, आठ मई भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने शनिवार को दक्षिण अरब सागर में ‘पैसेज एक्सरसाइज’ (पैसेक्स) किया। नौसेना के दक्षिणी कमान ने यह जानकारी दी।

पैसेक्स में नौसेनाएं युद्ध व मानवीय राहत कार्य के दौरान संवाद एवं सहयोग का अभ्यास करती हैं।

दक्षिण कमान की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय नौसेना की ओर से इस युद्धाभ्यास में आईएनएस शारदा, अपतटीय गश्ती पोत और उसपर मौजूदा चेतक हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया जबकि इंडोनिशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व केआरआई सुल्तान हसानुदीन और 90एम कॉर्वेट्टे पोत ने लिया।

बयान में कहा गया कि युद्धाभ्यास का उद्देश्य पारस्परिक सहयोग में सुधार करना और दोनों मित्रवत नौसेनाओं के बीच समझ को बढ़ाना था और भारतीय नौसेना नियमित रूप से मित्र देशों के साथ ऐसा युद्धाभ्यास करती है।

गौरतबलब है कि आखिरी बार भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच पैसेक्स 13 मार्च को संपन्न हुआ था और उसमें आईएनएस कालपेनी, आईएन डोनियर और केआरआई सुल्तान इश्कंदर मुदा ने हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian and Indonesian Navy maneuvers in Arabian Sea

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे