अदन की खाड़ी में भारत और जर्मनी की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास किया

By भाषा | Published: August 27, 2021 07:47 PM2021-08-27T19:47:17+5:302021-08-27T19:47:17+5:30

Indian and German navies conducted joint exercise in the Gulf of Aden | अदन की खाड़ी में भारत और जर्मनी की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास किया

अदन की खाड़ी में भारत और जर्मनी की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास किया

यमन के निकट अदन की खाड़ी में भारत और जर्मनी की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास किया, जिसमें हेलिकॉप्टरों को उतारना और तलाशी व जब्ती अभियान शामिल था। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘त्रिकंड’ ने जर्मन युद्धपोत ‘बेयर्न’ के साथ बृहस्पतिवार को अदन की खाड़ी में अभ्यास किया।भारतीय नौसेना के बयान में कहा गया, “इस अभ्यास में एक दूसरे के युद्धपोत पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग (क्रॉस डेक हेलो लैंडिंग) और पोत पर तलाशी व जब्ती अभियान शामिल था।”समुद्री डकैतों के खिलाफ गश्त के लिये भारतीय नौसेना का पोत त्रिकंड अदन की खाड़ी में तैनात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian and German navies conducted joint exercise in the Gulf of Aden

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे