देश में बर्ड फ्लू से पहली मौत, दिल्ली एम्स में हरियाणा के 11 साल की बच्चे की मौत, सभी स्टाफ को आइसोलेट किया

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 21, 2021 02:06 PM2021-07-21T14:06:38+5:302021-07-21T14:08:18+5:30

दिल्ली में हाल में बर्ड फ्लू की चपेट में आए 11 वर्षीय लड़के की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी।

India reports this year's first bird flu death Haryana Boy 11 AIIMS-Delhi staff placed under isolation | देश में बर्ड फ्लू से पहली मौत, दिल्ली एम्स में हरियाणा के 11 साल की बच्चे की मौत, सभी स्टाफ को आइसोलेट किया

बर्ड फ्लू के मामलों की भारी लहर के बाद हजारों जंगली पक्षी मृत पाए गए थे और हजारों मुर्गे मारे गए थे।

Highlightsदो जुलाई को निमोनिया और ल्यूकेमिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उपचार के दौरान उसकी कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा की जांच की गयी। टीम ने संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। 

नई दिल्लीः हरियाणा के 11 वर्षीय लड़के की दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौत हो गई, वह एच5एन1 वायरस से संक्रमित था, जिसे 'एवियन इन्फ्लूएंजा' या 'बर्ड फ्लू' भी कहा जाता है।

माना जाता है कि यह भारत में मनुष्यों के बीच H5N1 का पहला मामला है और इस साल बर्ड फ्लू से पहली मौत है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लड़के को 2 जुलाई को निमोनिया और ल्यूकेमिया के साथ भर्ती कराया गया था। सभी स्टाफ को आइसोलेट किया गया है। 

उपचार के दौरान उसकी कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा की जांच की गयी। एक सूत्र ने कहा, '' उसके नमूनों में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई। नमूनों में इन्फ्लूएंजा संक्रमण मिला। नमूने को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजा गया, जहां उसमें एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण की पुष्टि हुई।'' सूत्र ने बताया कि मामले का विवरण राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेज दिया गया है और उनकी टीम ने संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। 

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की एक टीम को हरियाणा के सुशील के गांव में एच5एन1 के और मामलों की जांच करने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए भेजा गया है। इस साल की शुरुआत में हरियाणा सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की भारी लहर के बाद हजारों जंगली पक्षी मृत पाए गए थे और हजारों मुर्गे मारे गए थे।

वायरस के एक अलग प्रकार के H5N8 से थे - जो विशेषज्ञों का कहना है कि यह मनुष्यों के लिए कम खतरनाक है। फिर भी, जनवरी के अंत तक केंद्र ने अलर्ट जारी किया क्योंकि इसने महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब में पोल्ट्री के बीच बर्ड फ्लू की पुष्टि की।

Web Title: India reports this year's first bird flu death Haryana Boy 11 AIIMS-Delhi staff placed under isolation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे