Coronavirus: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 2.68 लाख से ज्यादा नए मामले, ओमीक्रोन केस 6041 हुए
By मनाली रस्तोगी | Published: January 15, 2022 10:44 AM2022-01-15T10:44:23+5:302022-01-15T10:52:37+5:30
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए और 1,22,684 रिकवरी हुईं। देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर देश में जारी है। ऐसे में कोविड-19 के मामलों में लगातार इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। इसी क्रम में भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले सामने आ चुके हैं। देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे। हालांकि, 1,22,684 मामले ऐसे भी रहे जिनकी रिकवरी हुई है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 14,17,820 है।
India reports 2,68,833 fresh COVID cases (4,631 more than yesterday) and 1,22,684 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 15, 2022
Active case: 14,17,820
Daily positivity rate: 16.66%
Confirmed cases of Omicron: 6,041 pic.twitter.com/V8Qlx83eis
अब तक वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 6041 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें शुक्रवार से 5.01 प्रतिशत की वृद्धि आई है। दैनिक संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 12.84 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 402 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 4,85,752 हो गई है। मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 1,56,02,51,117 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)