चंद्रयान-2 के बाद भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना में, शुक्र और सूर्य पर भी नजर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2019 04:50 PM2019-06-13T16:50:41+5:302019-06-13T16:50:41+5:30
चंद्रयान-2 के बारे में इसरो के प्रमुख के. सिवन ने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 2 बजे मिशन लॉन्च होगा। मिशन के लिए 2-3 क्रू मेंबर्स होंगे। सभी क्रू मेंबर्स की पूरी ट्रेनिंग भारत में ही की गई है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के. सिवन ने गुरुवार (13 जून) को कहा है कि भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान मिशन का विस्तार होगी। के सिवन ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा, 'हमें मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा और इस संदर्भ में भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है।'
इसके साथ इसरो की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि भारत की नजर अब वीनस (शुक्र) और सूर्य तक है। इसरो प्रमुख के. सिवन ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान ने सूर्य, वीनस जैसे ग्रहों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ISRO Chief K Sivan: We are planning to have a space station for India, our own space station. pic.twitter.com/5lGcuPwCuA
— ANI (@ANI) June 13, 2019
चंद्रयान-2 के बारे में इसरो के प्रमुख के. सिवन ने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 2 बजे मिशन लॉन्च होगा। मिशन के लिए 2-3 क्रू मेंबर्स होंगे। सभी क्रू मेंबर्स की पूरी ट्रेनिंग भारत में ही की गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत का पहला मानव मिशन 2022 में पूरा होगा।
Union Min Jitendra Singh: On eve of 75th Independence anniversary of India in 2022, ISRO has resolved to send its first human Mission into space, it could be before 2022. Exclusive special cell has been created, #Gaganyaan National advisory council to monitor planning&preparation https://t.co/HLazWElNbY
— ANI (@ANI) June 13, 2019
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया, '15 जुलाई को चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा और अनुमानित तौर पर यह सितंबर में लॉन्च होगा। इसके साथ एक रोवर भी होगा। यह मिशन चंद्रयान-1 का ही विस्तारित रूप है।'