गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021: गुजरात रहा विनर तो महाराष्ट्र-गोवा बने रनर अप, यूपी ने लगाई लंबी छलांग तो केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ने किया टॉप

By आजाद खान | Published: December 26, 2021 12:33 PM2021-12-26T12:33:15+5:302021-12-26T12:37:09+5:30

जीजीआई 2021 में गुजरात ने सभी राज्यों को पछाड़कर सबसे आगे निकल गया है। राज्य ने 10 में से 5 क्षेत्रों बहुत शानदार प्रदर्शन किया है।

india news union home minister amit shah present good governance index 2021 gujarat top delhi in union territories after maharashtra goa | गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021: गुजरात रहा विनर तो महाराष्ट्र-गोवा बने रनर अप, यूपी ने लगाई लंबी छलांग तो केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ने किया टॉप

गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021: गुजरात रहा विनर तो महाराष्ट्र-गोवा बने रनर अप, यूपी ने लगाई लंबी छलांग तो केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ने किया टॉप

Highlightsजीजीआई 2021 में गुजरात पहला स्थान तो वहीं महाराष्ट्र और गोवा दूसरे और तीसरे स्थान को पाने में कामयाब रहे हैं।केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ने बाजी मारी है।साल 2021 में कुल ऐसे 20 राज्य है जिनके जीजीआई रैंकिग में अच्छा सुधार आया है।

भारत: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा तैयार सुशासन सूचकांक (जीजीआई) 2021 को शनिवार को जारी किया गया है। इस जीजीआई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया है। इसके अनुसार, गुजरात ने जीजीआई 2021 में पहला स्थान प्राप्त किया है वहीं महाराष्ट्र और गोवा दूसरी और तीसरी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलाव इस जीजीआई में उत्तर प्रदेश के संकेतकों में 8.9 प्रतिशत की बढ़ौत्तरी भी देखने को मिली है। आपको बता दें कि सूचकांक ने यह खुलासा किया है कि इस साल 2021 में कुल 20 ऐसे राज्य हैं जिनके जीजीआई में अच्छा सुधार देखने को मिला है। इन राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर के प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है। 

गुजरात बना विनर तो यूपी की रैंकिंग में दिखा उछाल

जीजीआई 2021 में गुजरात ने नंबर वर का मकाम हासिल किया है। जहां गुजरात ने 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है तो वहीं उत्तर प्रदेश के GGI 2019 के मुकाबले इस साल राज्य ने 
अपने प्रदर्शन की तुलना में 8.9% की उछाल बढ़ौत्तरी देखने को मिली है। गुजरात के 10 में से 5 ऐसे क्षेत्रों हैं जिसमें राज्य ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी के शासन वाले इस राज्य ने आर्थिक शासन, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, सामाजिक कल्याण और विकास, न्यायपालिका और सार्वजनिक में अच्छी बढ़त बनाई है। वहीं उत्तर प्रदेश ने वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जीजीआई 2021 में कैसे रहें दिल्ली, महाराष्ट्र और गोवा

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ने भी अच्छा उछाल दिखाया है और 2019 के मुकाबले इसने 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं और समाज कल्याण और विकास जैसे मामलों में दिल्ली का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जीजीआई 2021 में महाराष्ट्र ने भी अच्छी बढ़त दिखाई है और कृषि और संबद्ध क्षेत्र, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, सामाजिक कल्याण और विकास सेक्टर में बढ़ियां काम किया है। वहीं गोवा का भी कृषि और संबद्ध क्षेत्र, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, आर्थिक शासन, सामाजिक कल्याण और विकास और पर्यावरण में अच्छा काम करने का संकेत मिला है।

Web Title: india news union home minister amit shah present good governance index 2021 gujarat top delhi in union territories after maharashtra goa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे