भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन भारतीयों की मौत पर पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य किया जारी

By भाषा | Published: April 14, 2020 05:41 AM2020-04-14T05:41:08+5:302020-04-14T05:41:08+5:30

रविवार को केरन सेक्टर में घुसपैठिए आतंकियों के एक समूह का सफाया किए जाने के अभियान के दौरान पांच जवान शहीद हो गए।

India issued strong statement to Pakistan on the death of three Indians in ceasefire violation | भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन भारतीयों की मौत पर पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य किया जारी

भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन भारतीयों की मौत पर पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य किया जारी

Highlightsआतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान अक्सर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है।पाकिस्तान की कार्रवाई पर भारतीय सैनिकों ने भी करारा जवाब दिया है।

नयी दिल्ली: भारत ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन में तीन आम नागरिकों की मौत पर सोमवार को पाकिस्तान को कड़ा वक्तव्य जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बिना किसी उकसावे के सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिससे एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गयी।

एक सूत्र ने बताया कि तीन बेगुनाह भारतीय नागरिकों की मौत पर पाकिस्तान को औपचारिक रूप से कड़ा वक्तव्य जारी किया गया। यहां पाकिस्तान उच्चायोग में एक शीर्ष राजनयिक को यह वक्तव्य जारी किया गया। इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय मिशन के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को तलब किया और विरोध दर्ज कराते हुए दावा किया कि भारत ने ही रविवार को धुदनियाल, राखचिकरी, चिरिकोट और बरोह सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि धुदनियाल सेक्टर में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। रविवार को केरन सेक्टर में घुसपैठिए आतंकियों के एक समूह का सफाया किए जाने के अभियान के दौरान पांच जवान शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गयी हैं।

आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान अक्सर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है। पाकिस्तान की कार्रवाई पर भारतीय सैनिकों ने भी करारा जवाब दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2019 में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में 3,200 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पिछले 16 साल में संघर्ष विराम उल्लंघन की यह सबसे अधिक घटनाएं थीं। 

Web Title: India issued strong statement to Pakistan on the death of three Indians in ceasefire violation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे