लाइव न्यूज़ :

भारत ने की पाकिस्तान से मांग, अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने दे पीएम मोदी का विमान, जानिए पाक ने क्या कहा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2019 14:41 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच और ज्यादा तनाव बढ़ गया है। पड़ोसी मुल्क भारत के इस कदम से खासा नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे।भारत ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की उड़ान के लिए अपने एयर स्पेस का उपयोग करने की अनुमति दे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस बीच भारत ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की उड़ान के लिए अपने एयर स्पेस का उपयोग करने की अनुमति दे। इस पर पाकिस्तान परामर्श के बाद जवाब देगा। यह जानकारी पाकिस्तान मीडिया की ओर से दी गई है। 

इससे पहले पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आईसलैंड की यात्रा के लिए उनके विमान को अपने हवाईक्षेत्र से गुजरने देने संबंधी भारत के अनुरोध को ठुकरा कर दिया था।  बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच और ज्यादा तनाव बढ़ गया है। पड़ोसी मुल्क भारत के इस कदम से खासा नाराज है और यही वजह है कि उसकी बौखलाहट साफ-साफ बॉर्डर और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखी जा सकती है। इधर, पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे और न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं में शामिल होंगे। वह ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में वक्ताओं की अद्यतन सूची के मुताबिक मोदी का संबोधन 27 सितंबर की सुबह होगा। मई में दोबारा चुनाव जीतने के बाद मोदी का संयुक्त राष्ट्र में यह पहला भाषण होगा। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में वक्ताओं की सूची के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मोदी के भाषण के कुछ देर बाद बोलेंगे। दुनिया महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने जा रही है। इस मौके पर मोदी 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आर्थिक सामाजिक परिषद में विशेष कार्यक्रम 'लीडरशिप मैटर्स: रेलवंस ऑफ गांधी इन द कंटेम्परेरी वर्ल्ड' की मेजबानी करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप