लाइव न्यूज़ :

भारत में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 45892 नए केस, 817 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2021 09:48 IST

Coronavirus Update: भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। रिकवरी रेट जरूर बढ़कर अब 97. 18 प्रतिशत हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में फिर कोरोना से ठीक होने वालों के मुकाबले नए संक्रमितों की संख्या बढ़ीदेश में पिछले 24 घंटे में 45892 नए केस, 817 की मौत, 44 हजार से ज्यादा हुए ठीकदैनिक संक्रमण दर लगातार 17वें दिन पांच प्रतिशत से कम, अभी ये 2.42 प्रतिशत है

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 45,892 नए मामले सामने आए हैं जबकि 817 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट के अनुसार 43 हजार से कुछ अधिक केस आए थे। वहीं मंगलवार के अपडेट में 34 हजार से ।अधिक केस सामने आए थे।

ऐसे में पिछले दो दिनों से कोरोना मामलों में वृद्धि हुई है। बहरहाल, 817 लोगों की और मौत के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 5 हजार 28 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक देश में अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 9 हजार 557 पहुंच गई है। 

कोरोना के नए मामले ठीक होने वालों से ज्यादा

देश में अब तक 2 करोड़ 98 लाख 43 हजार 825 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। पिछल 24 घंटे में 44 हजार 291 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। ऐसे में 55 दिन बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या से अधिक कोरोना के नए मामले देश में सामने आए हैं।

 ऐसे में देश में अब एक्टिव केस 4 लाख 60 हजार 704 रह गए हैं। वहीं कुल 36 करोड़ 48 लाख 47 हजार 549 लोगों को कोरोना की वैक्सीन देश में दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 33 लाख 81 हजार 671 लोगों को टीका लगाया गया है।

कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़ी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल मामलों के मुकाबले एक्टिव केस अभी 1.50 प्रतिशत हैं। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर अब 97.18 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है।

साप्ताहिक संक्रमण दर अभी 2.37 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 2.42 प्रतिशत है। ये लगातार 17वां दिन है जब दैनिक संक्रमण दर 3 प्रतिशत से कम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?