लाइव न्यूज़ :

India-China Dispute: लद्दाख से दारचा के बीच नई सड़क बिछा रहा है भारत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 26, 2020 05:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने हिमाचल प्रदेश के दारचा से लद्दाख को जोड़ने वाले रणनीतिक मार्ग पर काम तेज कर दिया है. यह मनाली-लेह मार्ग और श्रीनगर-लेह राजमार्ग के बाद लद्दाख के लिए तीसरा मार्ग होगा.

नई दिल्ली: चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत ने हिमाचल प्रदेश के दारचा से लद्दाख को जोड़ने वाले रणनीतिक मार्ग पर काम तेज कर दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि करीब 290 किलोमीटर लंबी यह सड़क लद्दाख क्षेत्र के सीमावर्ती अड्डों पर सैनिकों तथा भारी हथियारों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण होगी और कारगिल क्षेत्र तक अहम मार्ग उपलब्ध कराएगी. यह मनाली-लेह मार्ग और श्रीनगर-लेह राजमार्ग के बाद लद्दाख के लिए तीसरा मार्ग होगा.

एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा कि हिमाचल प्रदेश से लद्दाख तक एक वैकल्पिक मार्ग को पुन: खोलने के काम को तेज कर दिया गया है क्योंकि यह रणनीतिक महत्व वाली सड़क है.

उन्होंने कहा कि परियोजना 2022 के अंत तक पूरी होने की संभावना है. सूत्रों ने कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दौलत बेग ओल्डी और डेपसांग जैसे अनेक अहम इलाकों तक सैनिकों की आवाजाही के लिए अनेक सड़क परियोजनाओं पर काम तेज किया जा रहा है.

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) लद्दाख को डेपसांग से जोड़ने वाली एक अहम सड़क पर भी काम कर रहा है. यह सड़क लद्दाख में सब-सेक्टर नॉर्थ (एसएसएन) तक पहुंच प्रदान करेगी.

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया