राजनाथ सिंह ने कहा- भारत रक्षा के क्षेत्र में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरे देशों पर नहीं रह सकता निर्भर

By भाषा | Published: August 13, 2020 11:05 PM2020-08-13T23:05:07+5:302020-08-13T23:05:07+5:30

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जो राष्ट्र अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं, वे वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत छवि बनाने में सफल रहे हैं।

India cannot keep depending on imported defence supplies, says Rajnath Singh | राजनाथ सिंह ने कहा- भारत रक्षा के क्षेत्र में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरे देशों पर नहीं रह सकता निर्भर

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत रक्षा के क्षेत्र में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकता। (फाइल फोटो)

Highlightsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भता अन्य क्षेत्र से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सैन्य उपकरणों के लिए विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के ऊपर निर्भर नहीं रह सकता।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने सैन्य उपकरणों की जरुरतों को पूरा करने के लिए विदेशी सरकारों और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के ऊपर निर्भर नहीं रह सकता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भता अन्य क्षेत्र से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। राजनाथ सिंह ने यह बात सार्वजनिक क्षेत्र के कई रक्षा उपक्रमों और आयुध निर्माणी बोर्ड द्वारा लाए गए कई नए उत्पादों को लांच करते हुए की।

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। यह हम सभी जानते हैं कि जो राष्ट्र अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं, वे वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत छवि बनाने में सफल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी सरकारों, विदेशी आपूर्तिकर्ताओं और विदेशी रक्षा उत्पादों पर निर्भर नहीं हो सकते हैं। यह मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों और भावनाओं के अनुकूल नहीं है।’’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हमें न केवल अपने राष्ट्रीय हितों की पूर्ति सुनिश्चित करने में सक्षम होना चाहिए बल्कि जरूरत के समय अन्य लोगों की भी मदद करने में सक्षम होना चाहिए। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।’’

हथियार प्रणालियों की आयात सूची में वर्ष वार आधार पर कमी करने के निर्णय की सबसे पहले घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मई में की गई थी, जब उन्होंने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के सुधार के उपाय पेश किये थे।

Web Title: India cannot keep depending on imported defence supplies, says Rajnath Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे