लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः पीएम मोदी ने छठी बार तिरंगा फहराया, 95 मिनट भाषण, 47 बार नागरिक और 24 बार पानी का इस्तेमाल किया 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 20:15 IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार छठी बार दिए गए उनके भाषण की अवधि 95 मिनट थी। सार्वजनिक पटल पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने सबसे लंबा भाषण 2016 में दिया था जब वह करीब 96 मिनट बोले थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल उन्होंने 80 मिनट तक भाषण दिया था। वहीं 2017 में उनके भाषण की अवधि 56 मिनट रही और 2015 में 86 मिनट।प्रधानमंत्री के तौर पर 2014 में स्वतंत्रता दिवस के अपने पहले भाषण में मोदी ने करीब 65 मिनट तक बोला था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से दिया गया भाषण अब तक के सबसे लंबे भाषणों में से एक था।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार छठी बार दिए गए उनके भाषण की अवधि 95 मिनट थी। सार्वजनिक पटल पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने सबसे लंबा भाषण 2016 में दिया था, जब वह करीब 96 मिनट बोले थे।

पिछले साल उन्होंने 80 मिनट तक भाषण दिया था। वहीं 2017 में उनके भाषण की अवधि 56 मिनट रही और 2015 में 86 मिनट। प्रधानमंत्री के तौर पर 2014 में स्वतंत्रता दिवस के अपने पहले भाषण में मोदी ने करीब 65 मिनट तक बोला था। 

मोदी के दूसरे कार्यकाल में गुरुवार को उनका पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण (कुल छठा) हुआ। इस भाषण में उन्होंने सबसे ज्यादा 'नागरिक' शब्द का 47 बार इस्तेमाल किया. इसके बाद 'स्वतंत्रता' (30), 'पानी' (24), 'गरीब' (17), 'आतंकवाद' (16), 'अर्थव्यवस्था' (15) 'अनुच्छेद 370' (14) और 'पर्यटन' (13) का जिक्र आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के पांच स्वतंत्रता दिवस भाषणों में 'गरीब' शब्द का इस्तेमाल सबसे अधिक किया। पहले कार्यकाल में मोदी के सभी स्वतंत्रता दिवस भाषणों में 'गरीब' शब्द का इस्तेमाल 110 बार हुआ। पहले कार्यकाल के मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषणों में 'गरीब' के बाद  किसान (67), आजादी (60), 'विकास' (51), 'युवा' (45), 'गांव' (39) 'महिला' (31) और 'भ्रष्टाचार' (28) का उल्लेख हुआ।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीपाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव