लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर असम, नगालैंड और मेघालय में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 14, 2018 19:54 IST

नगालैंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आर पी किकून ने आज पीटीआई को बताया कि शांतिपूर्ण समारोह के लिए हमने राज्य में सुरक्षा के समुचित इंतजाम किये हैं। 

Open in App

गुवाहाटी/ कोहिमा, 14 अगस्त (भाषा) असम, नगालैंड और मेघालय में स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

असम के पुलिस महानिदेशक कुलाधर सैकिया ने आज बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उग्रवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद परेड मैदानों के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

सैकिया ने यहां पीटीआई को बताया, ‘‘हमें, खासकर दूसरे राज्यों की सीमा से लगे कुछ जिलों में उग्रवादियों की गतिविधियों की सूचना मिली है। जिला एसपी से राज्य में परेड मैदानों के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया है। ’’ 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगालैंड में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। 

नगालैंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आर पी किकून ने आज पीटीआई को बताया कि शांतिपूर्ण समारोह के लिए हमने राज्य में सुरक्षा के समुचित इंतजाम किये हैं। 

अंतर-राज्यीय और भारत-म्यांमा सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गयी है। 

मेघालय के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राघवेंद्र अवस्थी ने बताया, ‘‘हमने समूचे राज्य में स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण समारोह के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किये हैं ।’’ 

ईस्ट खाली हिल्स के उपायुक्त पी एस खार ने बताया कि मेघालय की राजधानी में समुचित व्यवस्था की गयी है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसअसममेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप