लाइव न्यूज़ :

'कल्कि भगवान' के आश्रमों पर छापे, 409 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी की रसीद मिली, LIC क्लर्क के रूप में की थी करियर की शुरुआत

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2019 19:26 IST

इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों में खुद को 'कल्कि भगवान' कहने वाले विजय कुमार नाडयू के करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे'कल्कि भगवान' के आश्रमों पर छापे, 409 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी प्राप्तियां मिली'कल्कि भगवान' से जुड़े करीब 40 ठिकानों पर छापे, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में की गई छापेमारी

खुद को 'कल्कि भगवान' कहने वाले विजय कुमार नाडयू के स्थापित कंपनी समूह के परिसरों पर पड़े छापों के दौरान करीब 409 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी प्राप्तियां बरामद हुई हैं। इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों में उनके 40 से अधिक ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। यह छापेमारी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में एक साथ की गई। कल्कि आश्रम पर जमीनों को हड़पने और टैक्स चोरी का आरोप है। साथ ही कल्कि ट्रस्ट के फंड को लेकर भी मैनेजमेंट निशाने पर है।

आयकर विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश के वरदैयाहपालेम, चेन्नई और बेंगलुरू में ‘आरोग्य पाठ्यक्रम’ चलाने वाली कंपनियों और ट्रस्टों के परिसरों पर छापे मारे गये। आयकर विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बेहिसाब नकदी का प्रारंभिक आकलन बताता है कि वित्त वर्ष 2014-15 के बाद से 409 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुईं। हालांकि आयकर विभाग ने कल्कि भगवान का नाम नहीं लिया है और उनकी पहचान केवल एकात्मता दर्शन वाले आध्यात्मिक गुरू के तौर पर की है।

LIC क्लर्क के रूप में की थी करियर की शुरुआत

विजय कुमार नायडू ने एलआईसी के क्लर्क के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नौकरी छोडड़कर उन्होंने एक शिक्षण संस्थान की। हालांकि, शिक्षण संस्थान जब सफल नहीं रहा तो वह भूमिगत हो गया। इसके बाद चित्तूर में 1989 में विजय कुमार एक बार फिर प्रकट हुआ और खुद के भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि भगवान के अवतार का दावा करने लगे।

विजय नायडू के सालों भर यहां देश-विदेश के भक्तों की लंबी लाइन लगी रहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार आयकर विभाग ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की उसमें इनका मुख्य आश्रम आंध्र प्रदेश के चित्तूर का वैरादेहपलेम भी शामिल है। बताया जाता है कल्कि भगवान के दर्शन के लिए भक्तों को 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया