लाइव न्यूज़ :

हिरासत में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने न्याय की मांग की

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:31 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 12 नवंबर कासगंज पुलिस की हिरासत में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने न्याय किए जाने और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

परिवार ने कहा है कि पुलिस मृतक के पिता द्वारा कथित रूप से हस्ताक्षरित एक पत्र दिखा रही है जिसमें पुलिस को क्लीन चिट देने की बात कही गयी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस पत्र के लिए दबाव बनाया था।

मृतक अल्ताफ के चाचा अबरार अहमद ने यहां पत्रकारों से कहा, "जिस पत्र में अल्ताफ के पिता के अंगूठे का निशान है और जिसे पुलिस क्लीन चिट का दावा करने के लिए दिखा रही है, उसे पुलिस ने दबाव बनाकर हासिल किया था।"

अबरार ने बृहस्पतिवार रात प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा, "मेरा भाई पूरी तरह से अनपढ़ है और एक कागज के टुकड़े पर उसके अंगूठे का निशान ऐसे में लिया गया जब वह सदमे की स्थिति में था।"

उन्होंने कहा, "मेरा भाई मुश्किल से चल पाता है और इसलिए मैं उसकी ओर से बोलने के लिए अलीगढ़ आया हूं।"

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कासगंज पुलिस ने परिवार को पांच लाख रुपये की राशि दी है, लेकिन उसके भाई को यह पता नहीं कि यह पैसा किसने दिया है क्योंकि वह बोलने की स्थिति में नहीं है।

अबरार ने कहा, "हमारी मुख्य मांग यह है कि दोषियों को उचित सजा दी जाए क्योंकि पुलिस की यह कहानी कि अल्ताफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पूरी तरह से मनगढ़ंत है।"

इससे पहले, बृहस्पतिवार शाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में विरोध मार्च निकाला था और उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की थी।

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अल्ताफ को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मार डाला है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक ने लॉक-अप के स्नानघर में अपनी जैकेट की डोरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गौरतलब है कि कासगंज में मंगलवार को पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय अल्ताफ की मौत हो गई थी। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार पर हमला कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण