लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में हम गैर-बीजेपी, गैर कांग्रेस सरकार गठित करने का प्रयास करेंगे : केसीआर

By भाषा | Updated: November 30, 2018 00:55 IST

राज्य सरकार और विधानसभा की ओर से आरक्षण बढ़ाने की मांग वाले प्रस्ताव को भेजे जाने के बावजूद राजग सरकार द्वारा उसे स्वीकार नहीं किए जाने की उन्होंने आलोचना की।

Open in App

टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने गुरूवार को कहा कि उनकी कोशिश केंद्र में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा सरकार बनाने की होगी ताकि तेलंगाना में मुस्लिमों और आदिवासियों के लिए आरक्षण में बढ़ोत्तरी को वास्तविकता में बदला जा सके ।

केसीआर ने कहा, ‘‘मैं अपने आदिवासी और मुस्लिम बच्चों से एक बात कहना चाहता हूं कि आप जानते हैं कि अगर मैं कुछ ठान लेता हूं तो मैं उस पर अड़ जाता हूं । जब मैंने तेलंगाना के लिए शुरूआत की थी तो किसी को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन तेलंगाना बना ।’’ 

राव ने पार्टी की एक रैली में कहा, ‘‘आज, आदिवासी आरक्षण, मुस्लिम आरक्षण भी.....प्रदेश में संसद की सभी सीट जीत कर और दिल्ली में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस सरकार बनवा कर आपके लिए आरक्षण सुनिश्चित करवाऊंगा ।’’ 

राज्य सरकार और विधानसभा की ओर से आरक्षण बढ़ाने की मांग वाले प्रस्ताव को भेजे जाने के बावजूद राजग सरकार द्वारा उसे स्वीकार नहीं किए जाने की उन्होंने आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मैं नहीं बढ़ाऊंगा। क्या भारत आपकी ‘जागीर’ है।’’ 

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत