लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना मरीज का साइन किया चेक पहुंचा बैंक, कर्मचारियों में दहशत, पुलिस कर रही है अब मामले की जांच

By प्रिया कुमारी | Updated: May 4, 2020 15:23 IST

दिल्ली में एक शख्स बैंक में कोरोना संक्रमित मरीज के साइन किए गए चेक को डिपॉजिट करने गया। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों में एक डर का माहोल बन गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देSBI बैंक में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के हस्तक्षातर वाले चेक जमा कराये जाने पर अफरातफरीइस बात से बैंक के कर्मचारी दहशत में आ गए है, पुलिस कर रही है मामले की जांच

देश भर में कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच दिल्ली के एक बैंक का ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सब सकते में हैं। दिल्ली के मॉडल टाउन एसबीआई ब्रांच में पिछले हफ्ते शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब 51 साल का एक शख्स एक चेक जमा कराने बैंक में आया। पुलिस के अनुसार इस चेक को एक कोरोना पॉजिटिव शख्स की ओर से जारी किया गया था। 

वही, चेक जमा करने आया शख्स मरीज के भाई का दोस्त है। हालांकि  कोरोना संक्रमित मरीज अपने घर में क्वारंटीन में है। बहरहाल, बैंक ने तत्काल पुलिस को इस बारे में सूचित किया और बताया कि कई अन्य कर्मचारियों ने भी इस चेक को छुआ है। डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत होम-क्वारंटीन के उल्लंघन के लिए एफआईआर दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार बैंक मैनेजर ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि कि चेक साइन करने वाले व्यक्ति पिछले सप्ताह की शुरुआत में भी बैंक आया था। उसने बैंक में काफी हंगामा भी किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। डीसीपी विजयंत आर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने मॉडल टाउन में इस शख्स के घर का दौरा भी किया है जिसमें पाया कि उसके घर के बाहर एक होम-क्वैरेंटाइन नोटिस चिपकाया गया था और वह एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज है। पुलिस ने पता लगाना शुरू कर दिया है कि उस व्यक्ति से कितने लोग संपर्क में आए थे। 

वहीं, जिला मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने कहा, 'मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं मॉडल टाउन के एसडीएम को क्वैरेंटाइन घर का दौरा करने के लिए भेजूंगा और देखूंगा कि एक कोविड पॉजिटिव व्यक्ति कैसे अपना घर छोड़ कर बाहर निकला।'

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसभारतीय स्टेट बैंककोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत